wife hired shooter for husband murder: बिहार के जमुई जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली बड़ी घटना सामने आई, जहां एक पत्नी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति की ही हत्या करा दी। इस मामले में आरोपी पत्नी समेत इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस ने बताया कि आरोपी पत्नी ने अपने पति की हत्या कराने के लिए 1.5 लाख रुपए में शूटर हायर किया था। वहीं, मृतक रिक्शा चालक बताया जा रहा है।
बदमाशों की गोली से घायल पड़े रिक्शा चालक को राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में बीते 24 अक्टूबर को जमुई के जाजल मोड़ के पास सिकंदरा निवासी ई-रिक्शा चालक राजा कुमार को बदमाशों की ओर से तीन गोलियां मारी गई थीं। घटना के बाद आरोपी रिक्शा चालक को गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए, जिसके बाद राहगीरों ने गंभीर अवस्था में घायल ई-रिक्शा चालक को आनन-फानन में जमुई के सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि घायल रिक्शा चालक राजा कुमार का पटना के पीएमसीएच का में इलाज चल रहा है।
मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने किया था SIT का गठन
इस मामले को लेकर जमुई के पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए एसआईटी का गठन किया गया था, तेजी से हो रही जांच के बाद एसआईटी ने घटना का तीन दिनों बाद खुलासा कर दिया। जिसके बाद मामले में संलिप्त रिक्शा चालक राजा कुमार की पत्नी के साथ ही अन्य पांच लोगों को हथियार और नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले पर आगे की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में जमुई सदर थाना क्षेत्र के अभयपुर के रहने वाले छोटू ठाकुर, सोनू कुमार और विष्णु कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक, पिस्तौल के साथ दो जिंदा कारतूस, मोबाइल और साथ में 80 हजार रुपये कैश भी बरामद किया गया है।
पति को मरवाने के लिए 1.5 लाख के हायर किए थे शूटर
पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि घायल राजा की पत्नी लक्ष्मी का अमित कुमार के साथ शादी के पहले से ही अफेयर चल रहा था। इतना ही नहीं, राजा के साथ शादी होने के बाद भी अमित प्रेमिका से मिलने उसके घर आता जाता था। हालांकि, पत्नी की उसके प्रेमी से हो रही इस मुलाकाय की जानकारी राजा को नहीं थी। काफी दिनों तक चोरी छिपे हो रही मुलाकात से तंग आकर राजा की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और इसके लिए महिला के प्रेमी अमित कुमार ने सदर थाना क्षेत्र के अभयपुर के रहने वाले छोटू, सोनू और विष्णु नाम के शूटर को 1.5 लाख में राजा की हत्या की सुपारी दी थी। मामले का खुलासा होने के दौरान पुलिस ने अन्य आरोपियों के साथ ही सदर थाना क्षेत्र के मरकट्टा से अमित कुमार ठाकुर और सिकंदरा से राजा कुमार की पत्नी लक्ष्मी देवी को भी गिरफ्तार किया है।
संबंधित खबरें
ब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
5 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoरेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
2 days agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
3 days agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
3 days agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
3 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
5 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
5 days agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines