उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक पत्नी ने अपने पति को इतनी खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतारा कि इंदौर की सोनम रघुवंशी, मेरठ मुस्कान और आगरा की रूबी शर्मा भी पीछे रह गईं. मथुरा की रहने वाली नैना ने अपनी बेटी और उसके लवर के साथ मिलकर अपने ही पति को मार डाला. बेटी के लव रिलेशनशिप का विरोध करने पर नैना ने अपने पति के दूध में पहले नशे की दवाई मिलाई और उसके बेहोश होने पर मूसली से सिर पर वार कर दिया. वो तब तक अपने पति के सिर को कुचलती रही, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. लाश को ठिकाने लगाने के लिए बेटी और उसके प्रेमी ने भी नैना का साथ दिया.
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, मृतक मनोज सोनी के बड़े भाई रामबाबू ने पुलिस को ये बताया था कि 18 अप्रैल की रात को मनोज और उसकी पत्नी नैना का झगड़ा हुआ था. इसके बाद से उसकी कोई खैर-खबर नहीं मिली. 21 अप्रैल को नैना ने गोविंद नगर स्टेशन में उसकी गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अगले दिन उसे वापस भी ले लिया. 9 मई को थक-हारकर मनोज के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन उसपर कोई खास एक्शन नहीं हुआ. इसी बीच, 7 जून को नैना घर पर ताला लगाकर अपनी छोटी बेटी को लेकर अचानक कहीं गायब हो गई, जिसके बाद मनोज के परिजनों ने मदद के लिए SSP से गुहार लगाई. उन्होंने सीएम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई. SSP ने तुरंत मां-बेटी को ढूंढने के आदेश दिए, जिसके बाद 11 जुलाई से पुलिस उनकी तलाश में जुट गई.
कैसे खुला राज?
पुलिस ने जब नैना और उसकी बेटी को पूछताछ के लिए लाई तो वो परेशान होकर मायके चली गई. वहां जब पिता ने उससे पूछा तो नैना ने सारा सच उगल दिया. नैना ने बताया कि कैसे बेटी और उसके प्रेमी ने मिलकर मनोज को नशीला पदार्थ मिलाकर दूध पिलाया और बेहोश होने पर उसका सिर मूसली से कुचल दिया. हत्या के बाद बेटी और उसका लवर शव को कंबल में लपेटकर स्कूटी पर यमुना घाट पर ले गए और उसे जला दिया ताकि सारे सबूत मिट जाएं. हत्या का सच पता चलने के बाद पुलिस उस जगह पहुंची, लेकिन यमुना के पानी की वजह से उनके हाथ कुछ खास नहीं लग सका. पुलिस को वो कंबल बरामद हुआ, जिसमें मनोज की लाश को लाया गया था. पुलिस ने नैना के घर से मनोज के जलाए हुए कपड़े और दस्तावेज की राख भी अपने कब्जे में ले ली. इसके बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया गया. फिलहाल तीनों पुलिस की गिरफ्त में हैं और आगे की जांच की जा रही है.
संबंधित खबरें
दिनदहाड़े दुकान में महिला के हाथों को ग्लू से चिपकाया, लूट ले गया गोल्ड चेन
2 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
2 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
13 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
3 days agoरेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
4 days agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
5 days agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines