Live-in partner attacked in South 24 Parganas: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना से एक लिव-इन पार्टनर की हैवानियत सामने आ रही है, जहां एक पार्टनर ने अपने साथी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। महिला पार्टनर ने अपने साथी पर गला और हाथ की नस काटने का आरोप लगाया है। जिसके बाद, पीड़िता को गंभीर हालत में बांगुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जांच में जुटी पुलिस
यह घटना दक्षिण 24 परगना में गरिया स्टेशन से सटे नहुनपारा इलाके में शुक्रवार रात की है, घटना के बाद से ही आरोपी बाबू नाम का युवक फरार है। पुलिस, घटना की जांच में जुट गई है, स्थानीय निवासियों के मुताबिक, एक महिला अपनी जान बचाकर भागी और किसी के घर में शरण ली। पीड़िता का नाम मीता गायेन बताया गया है।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
चाकू से किया हमला
इस घटना के बारे में, प्रत्यक्षदर्शी सुजाता भद्र का कहना है कि कल शाम शुक्रवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर हाथापाई शुरू हो गई। यह मारपीट यहीं खत्म नहीं हुई, आरोपी युवक बाबू ने अपनी पार्टनर पर चाकू से हमला करके उसके शरीर के कई अंगों को घायल कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नरेंद्रपुर थाने की पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर जाकर पीड़ित को बचाया। पहले पीड़िता को सोनारपुर ग्रामीण अस्पताल में स्थानांतरित किया गया और बाद में, जब उसकी हालत खराब हो गई तो उन्हें बांगुर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। फिलहाल, घायल का इलाज चल रहा है। बता दें कि हाल के दिनों में इस तरह की घटनाओं में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।
संबंधित खबरें
JNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
2 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
2 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
6 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
7 days agoनाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
7 days agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी के लिए बेच दी जमीन
9 days agoहोटल में मिला महिला का शव, अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग नाम से किया था चेक-इन
10 days agoएक शख्स ने महिला की हत्या कर शव के किए 9 टुकड़े, नहर में लगाया ठिकाने
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines