हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

चुनाव अधिकारी ने SIR के बहाने प्रेमिका के पति को बुलाया, फिर टुकड़े-टुकड़े कर नहर में फेंका

---विज्ञापन---

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) ने एक युवक की हत्या कर दी. इसके बाद पुलिस ने उसके समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि 30 साल के नासिर अली के शव के टुकड़े बादुरिया की एक नहर में मिले थे. इसके बाद बीएलओ रिजवान हसन मंडल और उसके साथी सागर गनी को गिरफ्तार कर लिया गया.

शुरुआती जांच में सामने आया कि बीएलओ मंडल का अली की पत्नी के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था. रिजवान ने नासिर को सोमवार देर शाम एक सुनसान जगह पर मिलने के लिए बुलाया था. उसने पश्चिम बंगाल में चल रहे एसआईआर से जुड़ी बात करने के बहाने उसे बुलाया था.

उसी रात से निसार लापता था, अगले दिन उसके परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी. पुलिस ने मंडल के फोन कॉल को ट्रैक किया. जिसके बाद पुलिस को शुक्रवार सुबह नहर में शरीर के अंग मिले. फिर पुलिस ने इस बारे में मंडल से पूछताछ की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

---विज्ञापन---

गनी को इस मामले में मंडल की हत्या, शव को क्षत-विक्षत करने और अंगों को फेंकने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Sponsored Links by Taboola