मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध आत्महत्या मामले में लगातार नए मोड़ सामने आ रहे हैं. 10 दिनों तक फरार रहने के बाद ट्विशा के पति समर्थ ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर किया, जहां से उसे भोपाल पुलिस की कस्टडी में भेज दिया गया. इस बीच सोशल मीडिया पर कथित तौर पर ट्विशा शर्मा से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मौत से ठीक पहले ट्विशा शर्मा ने ब्यूटी पार्लर में कुछ पल बिताए थे, वायरल हो रहा वीडियो उसी से जुड़ा है.
ब्यूटी पार्लर का CCTV फुटेज वायरल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्विशा की मौत से महज कुछ घंटे पहले का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें वो भोपाल के एक्सप्रेशन ब्यूटी पार्लर में अपनी बारी का इंतजार करती नजर आ रही हैं. 12 मई को हुई ट्विशा की मौत के बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और जांच एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण सबूत बन गया है. 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा का शव 12 मई को उनके भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में स्थित ससुराल में जिम्नास्टिक रोप से लटका मिला था.
यह भी पढ़ें: Twisha Sharma Death Case: हिरासत में लिया गया ट्विशा का पति समर्थ सिंह
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया, लेकिन ट्विशा के माता-पिता ने शव पर कई चोट के निशान बताते हुए हत्या की आशंका जताई है. उनका आरोप है कि शादी के मात्र पांच महीने बाद सास-ससुर और पति समर्थ सिंह द्वारा दहेज के लिए मानसिक प्रताड़ना दी जा रही थी.
सलून में बिताए आखिरी घंटे
CCTV फुटेज के अनुसार, ट्विशा उस दिन ब्यूटी पार्लर में करीब तीन घंटे रहीं. पार्लर मालकिन किरण परिहार ने बताया कि ट्विशा सामान्य व्यवहार कर रही थीं और किसी तरह का तनाव उन पर नजर नहीं आ रहा था. घटना के एक दिन बाद ट्विशा की रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह ने पार्लर से संपर्क किया और सर्विस व CCTV फुटेज की जानकारी मांगी. बाद में उनके वकीलों ने भी फुटेज जांचा. ट्विशा के ससुराल के CCTV फुटेज में भी कई सवाल खड़े करने वाली बातें सामने आई हैं.
यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस में आया नया मोड़, पति फरार और सास नहीं कर रही सहयोग
संबंधित खबरें
'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
11 hrs agoपत्नी समेत ससुराल के 7 लोगों की हत्या, कैब ड्राइवर ने कैसे रची साजिश?
14 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
1 day agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
2 days agoबेटी के साथ कर्मचारी को देख आगबबूला हुआ पिता, पीट-पीटकर कर दी हत्या
2 days agoमहादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल UAE से गिरफ्तार, अब भारत लाया जाएगा
3 days agoयूट्यूब की मदद से नकली नोट छापना सीखा, पुलिस के हत्थे चढ़ा, 6.78 करोड़ जब्त
3 days agoदिनदहाड़े दुकान में महिला के हाथों को ग्लू से चिपकाया, लूट ले गया गोल्ड चेन
4 days agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines