पुणे के वाघोली इलाके से एक भयावह घटना सामने आई है. रायसोनी कॉलेज के सामने एक छात्र पर दिनदहाड़े कोयते से हमला किया गया. इतना भयानक हमला था कि वार के बाद कोयता छात्र के सिर में फंस गया. पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई.

जानकारी के अनुसार, नागेश जगताप अपने दोस्त के साथ होटल के बाहर चाय पी रहे थे. तभी पुराने विवाद को लेकर मंगेश सांगळे अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचे और अचानक नागेश पर हमला कर दिया. आरोपियों ने कोयते से कई वार किए, जिससे नागेश के सिर, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं.

---विज्ञापन---

नागेश को बचाने के लिए उसका दोस्त सिद्धेश आगे आया, लेकिन वह भी इस हमले में घायल हो गया. दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

---विज्ञापन---

पुलिस ने मामला गंभीर धाराओं में दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है. इस दिनदहाड़े हुई वारदात ने वाघोली इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.