'एग्जाम स्ट्रेस' की वजह से बहन की UPSC कोचिंग फीस समेत 3 लाख रुपए लेकर गोवा भागा छात्र, सिम कार्ड ने पकड़वाया

पुलिस ने छात्र को गोवा के एक बीच से पकड़ा है. पुलिस के मुताबिक, छात्र ने दो दिनों में करीब 50,000 रुपये खर्च कर दिए थे. उसने बताया कि वह पढ़ाई के बोझ से ‘दम घुटता’ हुआ महसूस कर रहा था.

IMAGE.jpg (2)

पुलिस ने छात्र को पकड़कर घरवालों के हवाले कर दिया. (AI Image)

गुजरात के वडोदरा के एक 17 साल के छात्र ने परीक्षा के तनाव से बचने के लिए एक चौंकाने वाला कदम उठाया. 11वीं की पढ़ाई के दबाव से परेशान यह किशोर घर की तिजोरी से 3 लाख रुपये लेकर गोवा भाग गया. इन पैसों में उसकी बहन की UPSC कोचिंग की फीस भी शामिल थी. मंगलवार आधी रात को घर से निकले इस छात्र ने पहले टैक्सी से मुंबई का रुख किया, वहां से एक दोस्त को लिया और फिर गोवा पहुंच गया.

विज्ञापन

पुलिस ने छात्र को गोवा के एक बीच से पकड़ा है. पुलिस के मुताबिक, छात्र ने दो दिनों में करीब 50,000 रुपये खर्च कर दिए थे. पूछताछ में उसने बताया कि वह पढ़ाई के बोझ से ‘दम घुटता’ हुआ महसूस कर रहा था और बस कुछ समय के लिए शांति चाहता था. उसने बताया था कि वह एक सप्ताह के बाद घर लौट जाता. पुलिस ने काउंसलिंग के बाद उसे परिवार को सौंप दिया है.

विज्ञापन

आधी रात घर से निकला

छात्र आधी रात में चुपके से अपने घर से निकला था. उसने 12 बजे अपने मां और बहन को सोने के लिए कहा और खुद भी अपने कमरे में चला गया. रात में कुछ भी असामान्य नहीं था. अगली सुबह जब घरेलू सहायक 9.30 बजे आई तो घर का गेट खुला हुआ था. घर से बच्चा भी गायब मिला. परिवार वालों को फिर पता चला कि घर से तीन लाख रुपये भी गायब हैं.

ऐसे पकड़ा गया

छात्र का मोबाइल फोन स्विच ऑफ था. उसने घर छोड़ने से पहले अपने स्कूल टीचर को मैसेज करके कहा था कि आज वह क्लास में नहीं आ पाएगा. बच्चे को काफी तलाशने के बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो पता चला कि वह आधी रात करीब 1.45 बजे बैग के साथ अपने घर से बाहर निकला था. उसने अपने फोन में नया सिम कार्ड डाला था, जिसकी वजह से पुलिस उसे पकड़ पाई. जब पुलिस ने उस फोन का लोकेशन चेक किया तो पता चला कि वह गोवा में है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ