फिल्मी कहानी से कम नहीं है इस शख्स की जिंदगी, पिता के हत्यारों को ऐसे पहुंचाया सलाखों के पीछे

Uttar Pradesh Noida Crime News: आकाश ने पिता के हत्यारों को सजा दिलाने की ठानी। उन्होंने तय कर लिया कि चाहे जो भी हो जाए वह उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाकर ही मानेंगे।

Noida Murder
विज्ञापन

Uttar Pradesh Noida News: कहते हैं कि पिता के कर्ज की भरपाई कभी भी नहीं की जा सकती। लेकिन आज से समय में भी कुछ ऐसे बेटे हैं जो अपने-माता पिता के लिए अपना सबकुछ कुर्बान कर देते हैं। उनके लिए उनके मां-बाप से बढ़कर कुछ भी नहीं होता। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा से आया है। यहां अपने पिता के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए एक शख्स ने ऐसा काम किया जिसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है।

यूपी में नोएडा के रहने वाले आकाश चौहान नाम के शख्स ने अपने पिता के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए अपना करियर भी दांव पर लगा दिया। उसने अपनी नौकरी छोड़कर कानून की पढ़ाई की और 10 साल बाद अपने पिता के हत्यारों को उम्रकैद की सजा दिला दी।

विज्ञापन

भाई का शव मिला रेलवे ट्रैक पर

आकाश चौहान के पिता एक समाज सेवक थे जिनकी 2013 में रेत माफिया ने हत्या कर दी थी। वे एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे तभी तीन लोगों ने उन्हें गोली मार दी। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में चला गया। रेत माफिया को सजा दिलाना आसाम काम नहीं था। इसके बाद आकाश ने पिता के हत्यारों को सजा दिलाने की ठानी। उन्होंने तय कर लिया कि चाहे जो भी हो जाए वह उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाकर ही मानेंगे। इसी दौरान एक साल बाद इस मामले में गवाह उनके भाई का शव रेलवे ट्रैक पर मिला था।

विज्ञापन

खुद की इस मामले की पैरवी

आकाश ने पिता के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए कोई गलत कदम नहीं उठाया, बल्कि कानूनी प्रक्रियाओं का सहारा लिया। उसने पहले एलएलबी की पढ़ाई की और वकील बना। वकील बनने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराकर खुद ही पिता की हत्या के मामले में पैरवी शुरू की। इस दौरान उन्हें बहुत मुसीबतों का सामना करना पड़ा। यहां तक कि जान से मारने की धमकी मिली। मामले को लेकर हाईकोर्ट गया। अंत में उसे जीत मिली और दोषियों को कोर्ट से सजा हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ