Uttar Pradesh Mau Murder News:(दीपक निर्भय) उत्तर प्रदेश के मऊ में एक नाबालिग युवक ने सोते हुए ट्रक ड्राइवर की हत्या कर दी। युवक ने रॉड से ट्रक ड्राइवर के सिर पर वार किया और मौके से फरार हो गया। हालांकि इस मर्डर केस में ट्विस्ट तब आया, जब युवक अपनी फेंकी हुई शर्ट लेने मौके पर फिर से जा पहुंचा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हत्या का सच पूछा, तो सभी के पैरो तले से जमीन खिसक गई। नाबालिग युवक शादीशुदा था और उसे डर था कि ट्रक ड्राइवर उसकी पत्नी को भगा न ले जाए। इसी डर से उसने ट्रक ड्राइवर को मौत की नींद सुला दिया।
पुलिस के छूटे पसीने
यह मामला यूपी के मऊ में स्थित सराय लखंशी का है। मृतक ड्राइवर संतोष कुमार की लाश उसके ट्रक की केबिन में मिली। इस ब्लाइंड मर्डर की मिस्ट्री सुलझाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए, लेकिन कहा जाता है कि हर अपराध करने वाला अपराधी कोई ना कोई गलती कर जाता है और वही गलती इस ट्रक ड्राइवर की हत्या को अंजाम देने वाले नाबालिग युवक ने भी की। नाबालिग युवक ने ट्रक ड्राइवर की हत्या की जो कहानी सुनाई उसे सुनकर हर कोई हैरान है।
यह भी पढ़ें- 6 साल तक बिस्तर पर रहा पति, पत्नी करती रही सेवा; ठीक होते ही दे गया धोखा
सिर पर मारी लोहे की रॉड
22 अक्टूबर की रात को ट्रक ड्राइवर डाला गिट्टी लेने जा रहा था। मऊ के थाना साराय लखंशी क्षेत्र में ट्रक ड्राइवर आराम करने के लिए रुका। उसने गाड़ी खड़ी की और शराब पीकर सो गया। नाबालिग आरोपी ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार करते हुए उसे मार डाला।
कमीज में मिला पहचान पत्र
पुलिस अधिकारी अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी ने हत्या करने के बाद अपनी खून से सनी कमीज को झाड़ी में फेंका और मौके से फरार हो गया, लेकिन जब उसे याद आया कि ₹3500 और पहचान पत्र कमीज में ही छूट गया है, तो वह वापस लौटा और झाड़ियों में अपनी कमीज ढूंढने लगा। सर्विलांस की लोकेशन पर स्थानीय थाने की पुलिस ने उसे अपना खून से सना कपड़ा ढूंढने के समय गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नाबालिग है इसलिए संबंधित धाराओं में उसका चालान किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- बिना छुट्टी लिए 27 साल तक सफाई करता रहा शख्स, बेटों ने कर दिया कमाल
पत्नी के साथ प्रेम संबंध
नाबालिग आरोपी का कहना है कि उसे एक लड़की से प्यार हो गया था और दोनों ने शादी कर ली। मगर बाद में उसे पता चला कि उसकी पत्नी का ट्रक ड्राइवर के साथ भी प्रेम संबंध चल रहा है। जब ड्राइवर ट्रक में शराब पीकर सो गया तो नाबालिग युवक ने उसका फोन चेक किया। इस दौरान आरोपी ने ड्राइवर और उसकी पत्नी के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग सुन ली। इस रिकॉर्डिंग में ट्रक ड्राइवर आरोपी की पत्नी से कह रहा था कि तुम मेरे साथ रहो, तुम्हारा पति बीच में आया तो उसे मार दूंगा।
रिकॉर्डिंग सुन खून खौला
नाबालिग युवक के अनुसार जब यह रिकॉर्डिंग सुनी तो मैंने सोचा कि यह मुझे मार दे, उससे पहले मैं ही क्यों ना उसे मार दूं? मेरे दिमाग में यह बात आई की कहीं यह मुझे मार न दे? यह सोचकर मैंने केबिन में रखी हुई रॉड से उसके सिर पर कई बार वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। जब मैंने जो कपड़े पहने थे उसे पर खून के छीटें पड़े थे। मैंने अपने कपड़े बदल लिए और पुराने कपड़ों को झाड़ी में फेंक कर पैदल ही चला गया।
यह भी पढ़ें- Video: ADM की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मौके पर पहुंचे सांसद अवधेश प्रसाद ने कही ये बड़ी बात
संबंधित खबरें
ब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
15 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoरेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
2 days agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
3 days agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
3 days agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
6 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
6 days agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines