US Shooting : अमेरिका के एक स्कूल से गोलीबारी की एक बड़ी घटना सामने आई है। क्लास रूम में स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे थे कि अचानक से ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज सुनाई दी। इस पर छात्र-छात्राओं में भगदड़ मच गई और उन्होंने कक्षा के गेटों को बंद कर अपनी जान बचाई है। इस घटना में एक छात्र की मौत हो गई है, जबकि प्रिंसिपल समेत 5 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने हमलावर के शव को बरामद किया है।
यह घटना यूएस के आयोवा राज्य में स्थित पेरी हाई स्कूल की है। इसी स्कूल में पढ़ने वाले डायलन बटलर (17) ने पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला और फिर बंदूक लेकर स्कूल पहुंच गया। उसने अपने ही जूनियर्स पर गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाला छात्र छठवीं क्लास में पढ़ता था। इसके बाद हमलावर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें : लास वेगास की नेवादा यूनिवर्सिटी में चलीं गोलियां
स्कूल के प्रिंसिपल समेत 5 लोग घायल
इस गोलीबारी में स्कूल के प्रिंसिपल डैन मारबर्गर समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने छात्र और आरोपी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रॉयटर्स ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों के हवाले से बताया है कि हमलावर ने अपने जूनियर्स पर फायरिंग करने के बाद खुद को भी गोली मार ली थी।
टिकटॉक पर डाला पोस्ट
आरोपी डायलन बटलर का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक में टूकटूमच (tooktoomuch) के नाम से एक अकाउंट था। आरोपी ने अपने अंतिम पोस्ट में लिखा था कि Now we wait यानी हम अब प्रतिक्षा करते हैं। इसके साथ एक वीडियो भी अपलोड है, जिसमें वह एक बाथरूम के अंदर है और उसके बगल जमीन पर एक डफल बैग भी है। साथ ही वीडियो में ‘स्ट्रे बुलेट्स’ गाना भी चल रहा था। आरोपी एक Gay था। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
संबंधित खबरें
दिनदहाड़े दुकान में महिला के हाथों को ग्लू से चिपकाया, लूट ले गया गोल्ड चेन
17 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
17 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
4 days agoरेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
5 days agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
6 days agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines