कानपुर में एक व्यापारी को सिर्फ इसीलिए मौत के घाट उतार दिया गया, क्योंकि उसने चार नशे में धुत्त लोगों को खुले में पेशाब करने से रोक दिया. ऑटो डीलर अमित गुप्ता को लोगों ने इतना पीटा कि उनकी जान चली गई. दरअसल, दो दिन पहले चार लोग नशे की हालत में मार्केट में पहुंचे और वहीं बाहर खड़े होकर पेशाब करने लगे. तभी ऑटो डीलर की नजर उनपर पड़ी और उन्होंने चारों को ऐसा करने से रोका.
ये भी पढ़ें: सहारनपुर में यूट्यूबर हुदा जरीवाला गिरफ्तार, मुख्यमंत्री योगी और जिलाधिकारी पर टिप्पणी का आरोप
क्या है पूरा मामला?
अमित गुप्ता ने चारों नशे में धुत्त लोगों को ये कहकर पेशाब करने से रोका कि उस जगह पर घर हैं. लेकिन उन्हें गुप्ता की बात का बुरा मानकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया. हमलावरों ने व्यापारी को जमीन पर पटका और उनके साथ बुरी तरह मारपीट की, जिससे उनके सिर पर चोट आई. वो वहीं बेहोश हो गए. चारों लोग व्यापारी को अधमरी हालत में वहीं छोड़कर भाग गए. परिवार के लोगों को जैसे ही पता चला वो अमित गुप्ता को तुरंत अस्पताल लेकर गए.
व्यापारी को नहीं बचा पाए डॉक्टर्स
डॉक्टर्स ने अमित गुप्ता का इलाज करना शुरू किया, लेकिन उनकी हालत बेहद गंभीर थी. उनके सिर पर लगी चोट की वजह से उन्हें होश नहीं आया. दो दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच झूलने के बाद उनकी डेथ हो गई. गनीमत ये रही कि अमित गुप्ता पर हुए हमले का पूरा वीडियो CCTV में रिकॉर्ड हो गया, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि किस बेहरमी से हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की. घटना का वीडियो परिवार ने पुलिस को सौंप दिया. अमित गुप्ता के परिवार का आरोप है कि CCTV फुटेज होने के बावजूद, पुलिस ने 72 घंटे बाद मामला दर्ज किया और अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. आपको बता दें कि अमित गुप्ता के 2 भाई और तीन बहनें थीं. इस घटना से कुछ दिन पहले ही उनकी मां का निधन हो गया था.
ये भी पढ़ें: आगरा में बदहाल सड़क ने बढ़ाई मुसीबत, 2 घंटे फंसी एंबुलेंस; नवजात बच्ची की मौत
संबंधित खबरें
JNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
8 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
8 days agoनाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
9 days agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी के लिए बेच दी जमीन
11 days agoहोटल में मिला महिला का शव, अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग नाम से किया था चेक-इन
11 days agoएक शख्स ने महिला की हत्या कर शव के किए 9 टुकड़े, नहर में लगाया ठिकाने
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines