हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लूडो में भाभी से हार झेल नहीं पाया देवर, बदले की आग में उठाया खौफनाक कदम

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सनसनीखेज मामला सामने आया है. बता दें कि यहां लूडो के खेल में हार-जीत को लेकर देवर द्वारा भाभी की हत्या कर दी गई. ये खुलासा पुलिस ने किया है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से सनसनीखेज मामला सामने आया है. बता दें कि यहां लूडो के खेल में हार-जीत को लेकर देवर द्वारा भाभी की हत्या कर दी गई. ये खुलासा पुलिस ने किया है.

बता दें कि बीती 10 मार्च को संदिग्ध अवस्था में महिला का शव घर में पड़ा मिला था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी. पति ने अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस खुलासे में महिला का देवर यानि पति का चचेरा भाई ही हत्यारा निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

थाना कुर्रा इलाके के डिलहा गांव में बीती 10 मार्च को महिला पूनम देवी का शव संदिग्ध अवस्था में घर के फर्श पर पड़ा मिला था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी, मृतका पूनम देवी का पति गुजरात में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था. पति सौरभ चौहान ने गुजरात से घर आकर अज्ञात में हत्या की एफ0आई0आर0 दर्ज कराई. लेकिन पुलिस की जांच में चौकाने वाले तथ्य सामने आए.

विज्ञापन

दरअसल, मृतका के मोबाइल की सिम भी गायब था, पुलिस को जांच में महिला पूनम देवी के देवर रिषभ के हत्या में शामिल होने के कुछ अहम सुराग हाथ लगे. जिसके बाद पुलिस ने आज दिनांक 23.03.2026 को मृतका के देवर रिषभ को थाना कुर्रा इलाके से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक रिषभ ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है. पुलिस के मुताबिक महिला पूनम देवी और उसका देवर रिषभ दिनांक 09.03.2026 की रात्रि करीब 8:30 बजे लूडो खेल रहे थे, उसी दौरान हार-जीत को लेकर महिला पूनम ने अपने देवर रिषभ की चकोटी कर ली थी.

विज्ञापन

इसके बाद रिषभ ने अपनी भाभी पूनम की चकोटी कर ली थी, जिस पर महिला पूनम देवी ने देवर रिषभ से कहा था कि तुम मुझे छेड़ रहे हो. इसकी शिकायत तुम्हारी मां से करूंगी, जिसके लिए रिषभ ने मना किया था, लेकिन पूनम देवी उसकी बात मानने को तैयार नहीं थी, जिसके बाद रिषभ ने भाभी पूनम देवी को किचन में ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से भाग गया. लेकिन पुलिस के हाथ से वह बच नहीं पाया. पुलिस ने भाभी के हत्यारे देवर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola