दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर रविवार शाम एक कार में तीन लोगों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है लेकिन जांच की सुई अब एक रहस्यमयी तांत्रिक बाबा की ओर घूम गई है. मृतकों की पहचान रणधीर सिंह, शिव नरेश और लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है. पुलिस को पुख्ता सबूत मिले हैं कि मौत से ठीक पहले कार में इनके साथ एक चौथा शख्स भी मौजूद था और वह कोई और नहीं बल्कि वही तांत्रिक बाबा है.
एक लाख को पांच लाख बनाने का झांसा
जांच में पता चला है कि यह तांत्रिक बाबा खुद को तंत्र-मंत्र का महाज्ञानी बताता है और लोगों को बेवकूफ बनाने में माहिर है. उसका दावा है कि वह अपनी शक्तियों से एक लाख रुपए को पांच लाख में बदल सकता है और इसी लालच में कई लोग उसके चंगुल में फंस चुके हैं. पुलिस को शक है कि तीनों मृतक भी बाबा के इसी झांसे में आकर उसके साथ गाड़ी में मौजूद थे. हालांकि बाबा इतना शातिर है कि उसने अभी तक अपने खिलाफ कोई भी पुख्ता सबूत नहीं छोड़ा है जिससे उसकी संलिप्तता साबित हो सके.
यह भी पढ़ें: ससुराल वालों ने प्रोस्टीट्यूशन के लिए किया मजबूर, 11 महीने के बच्चे की मां ने किया सुसाइड
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक रणधीर सिंह के परिजनों ने पुलिस के सुसाइड वाले अंदेशे को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि रणधीर आर्थिक रूप से बहुत मजबूत और खुशमिजाज इंसान थे और वे ऐसा कदम कभी नहीं उठा सकते थे. कार के अंदर से सॉफ्ट ड्रिंक की बोतलें, हेलमेट और ट्रैक सूट जैसे सामान मिले हैं जो मामले को और भी उलझा रहे हैं. शिव नरेश और रणधीर पिछले 6 साल से प्रॉपर्टी का काम कर रहे थे और लक्ष्मी उनकी जानकार थी.
सीसीटीवी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
आउटर दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा के मुताबिक पुलिस की टीमें आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं ताकि कार के रूट का पता लगाया जा सके. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जिससे यह साफ हो पाएगा कि मौत जहर से हुई है या दम घुटने से. फिलहाल पुलिस उस तांत्रिक बाबा की कुंडली खंगालने में जुटी है और दो अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है. पीरागढ़ी जैसे व्यस्त इलाके में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
संबंधित खबरें
रेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
4 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
23 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
1 day agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 days agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
3 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
3 days agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
4 days agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
5 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines