गुजरात के वापी से एक दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया, जहां एक युवक की लाश बरामद हुई थी। साथ ही उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान भी थे। पुलिस ने इस लाश को लेकर जांच आगे बढ़ाई, तो भीख मंगवाने को लेकर इस खूनी खेल की डरावनी हकीकत सामने आई गई।
खंगाले गए सीसीटीवी
दरअसल, वापी की एक वीरान और खुली जगह पर 5 मार्च को एक अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई थी। युवक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे पुलिस को युवक की हत्या का शक हुआ। इसी मामले में जांच करते हुए पुलिस ने जब आसपास के तमाम सीसीटीवी खंगाले, तो उन्हें इस हत्याकांड से जुड़ी एक अहम कड़ी मिली। जिसमें स्टेशन पर ही भीख मांगने वाले तीन युवक शामिल थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और जब इन से पूछताछ की गई, तो हैरान कर देने वाली सच्चाई सामने आई।
भीख मांगने से किया इनकार
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शारीरिक तौर पर कमजोर यह युवक उन आरोपियों को रेलवे स्टेशन पर मिला। जहां आरोपियों ने उसे भीख मांगने के लिए अपने साथ शामिल होने को कहा, लेकिन युवक ने भीख मांगने से इनकार कर दिया। इसके बाद तीनों आरोपी युवक को रेलवे स्टेशन के पास ही इमरान नगर के सहारा मार्केट के सामने के खुले और वीरान जगह पर ले गए जहां उसके हाथ-पांव तोड़ दिए गए, लेकिन इस बेरहमी से की गई हरकत का दर्द बर्दाश्त न कर पाने की वजह से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
दो आरोपी नाबालिग
गिरफ्तार तीन आरोपियों में से दो नाबालिग हैं। एक का नाम आदेश रामसेठ भोसले उर्फ आदु है और इसका पूरा परिवार महाराष्ट्र और आसपास के अलग-अलग रेलवे स्टेशन पर भीख मांगता है। परिवार में माता-पिता, पत्नी, भाई, बहन सभी लोग भीख मांगने का ही काम करते हैं और इन्होंने चार नाबालिगों को भी डरा-धमकाकर अपने साथ भीख मंगवाने के लिए शामिल कर रखा है।
संबंधित खबरें
लवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoहोटल में मिला महिला का शव, अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग नाम से किया था चेक-इन
1 day agoएक शख्स ने महिला की हत्या कर शव के किए 9 टुकड़े, नहर में लगाया ठिकाने
2 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days ago'वॉयस ऑफ हिंद' आतंकी साजिश मामले में ISIS के 4 सदस्यों पर बड़ा एक्शन, NIA कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा
3 days agoदिल्ली के द्वारका इलाके में महिला की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पति मौके से फरार
3 days ago'मां, ये लोग मुझे मार देंगे', मौत से पहले फोन पर बोली 22 साल की छात्रा, गुवाहाटी के होमस्टे में मिली लाश
5 days ago'21 साल के तो हो जाओ', प्रेमिका से शादी पर पिता की नसीहत से भड़का बेटा; गोली मारकर उतारा मौत के घाट
5 days agoचप्पल से पीटा, दी गालियां… अब बिहार के बांका में लड़की से बदसलूकी, VIDEO आया सामने; 6 के खिलाफ FIR
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines