हैदराबाद में एक 29 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर के कथित सुसाइड का मामला सामने आया है. इंजीनियर ने रात में पहले अपनी पार्टनर को वीडियो कॉल पर शादी के लिए अल्टीमेटम दिया था. साथ ही उसे कहा था कि वह सुसाइड कर लेगी. उसके करीब तीन घंटे बाद वह फ्लैट में अपने फ्लैट में फंदे से लटकी मिलीं.
बताया जा रहा है कि उसने पार्टनर के साथ वीडियो कॉल पर शादी को लेकर अपनी जान देने की धमकी दी थी. मृतक इंजीनियर अर्चना चौधरी मलिक उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं. वह हैदराबाद के माइंडस्पेस इलाके में एक मल्टीनेशनल कंपनी में सीनियर एसोसिएट के तौर पर काम करती थीं. वह पिछले चार साल से अपने एक सहकर्मी के साथ रिलेशनशिप में थीं. उसका सहकर्मी उत्तराखंड का रहने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह शादीशुदा था. उसके तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पुलिस ने बताया, ‘महिला ने सहकर्मी को रात करीब 2.30 बजे वीडियो कॉल किया. उस समय वह अपनी मां के साथ एक कार्यक्रम में मौजूद था. कॉल पर उसने उसे छत के पंखे से बंधी एक चुन्नी दिखाई. इसके साथ ही धमकी दी कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह अपनी जान दे देगी.’
इसके बाद वह व्यक्ति तड़के करीब 5.30 बजे उसके फ्लैट पर पहुंचा. जब वहां पहुंचा तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था. उसने इसके बाद पुलिस को कॉल कर इसकी जानकारी दी, फिर पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद फ्लैट का दरवाजा जबरन तोड़कर अंदर गए. अंदर देखा कि महिला छत के पंखे से लटकी हुई है.
क्राइम सीन की जांच के लिए एक टीम पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है और उसे उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल भेज दिया गया. अब पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि मौत कैसे हुई है. वहीं, पुलिस ने युवती के परिजनों को इस बारे में जानकारी दे दी है.
पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है. पुलिस ने इस बारे में कई लोगों से पूछताछ की है और सबूत जुटाने में लगी है.
संबंधित खबरें
लग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
5 days agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
5 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
5 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
6 days agoदोस्त की पत्नी से शादी करने के लिए रची मर्डर की साजिश, 2 लाख की दी सुपारी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines