बीते दिनों राजस्थान के श्रीगंगानगर से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक मामला सामने आया था जिसमें एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी. इस हत्या को छिपाने के लिए पत्नी ने झूठे एक्सीडेंट और लूटपाट की कहानी रची थी. लेकिन जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सब सच उगल दिया. इस मामले में आज हम बात करेंगे कि आखिर अंजू की मुलाकात संजू से कब और कैसे हुई थी और उन दोनों के बीच प्यार कैसे पनपा था.
राजस्थान में प्रेमी संजू के हाथों पति की हत्या कराने वाली अंजू की कहानी इंदौर की सोनम रघुवंशी की कहानी से बेहद मिलती-जुलती है. बता दें कि अंजू और संजू के बीच प्यार की शुरुआत साल 2018 में हुई थी, लेकिन करीब 7 साल तक दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं हुआ.
आरोप है कि अंजलि उर्फ अंजू ने 30 जनवरी को संजू और उसके दोस्तों के साथ मिलकर अपने पति आशीष की हत्या कर दी. अंजू की शादी को सिर्फ 3 महीने ही हुए थे और इस घटना को अंजाम दिया. बता दें कि अंजू और संजू की पहली मुलाकात 2018 में एक शादी समारोह के दौरान हुई थी. अंजू वहां एक मेहमान के तौर पर पहुंची थी और वहीं संजू वहां एक वेटर के रूप में लोगों को खाना परोस रहा था. इस शादी समारोह में अंजू और संजू ने एक दूसरे को देखा और प्यार कर बैठे. वहीं, थोड़ी देर की बातचीत के बाद संजू ने अंजू को अपना फोन नंबर दे दिया, लेकिन अंजू के पास कोई मोबाइल नहीं था जिसके कारण कई सालों तक दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं हो पाया.
नए मोबाइल फोन के बाद शुरू हुई नई कहानी
इस कहानी में नया मोड़ तब आया जब साल 2024 में अंजू ने अपना एक मोबाइल फोन खरीदा. जिसके बाद अंजू ने संजू द्वारा 7 साल पहले दिए गए उस नंबर को डायल किया. सालों पहले हुई मुलाकात और सिर्फ कुछ घंटों के बाद ही बिछड़े अंजू-संजू के बीच फोन पर लंबी बातचीत होने लगी. जिसके बाद जल्द ही दोनों के बीच की ये दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों एक दूसरे को बहुत चाहने लगे और एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताने की बात करने लगे.
अंजू के घरवाले खोजने लगे शादी के लिए लड़का
वहीं, दूसरी ओर अंजू का बीकॉम पूरा हो चुका था और उसके घर वाले एक अच्छे लड़के की तलाश में थे और अंजू की शादी करवाना चाहते थे. इस बीच घरवालों की तलाश रावला के आशीष पर जाकर खत्म हुई. एमकॉम करने के बाद बीएड कर रहे आशीष से अंजू की शादी तय कर दी गई. परिवार की मर्जी के मुताबिक आशीष से शादी करके वह सादुलशहर से रावला चली गई, लेकिन अंजू आशीष से शादी करके खुश नहीं थी. वहीं, पति की हत्या के 16 दिन पहले अंजलि मायके गई थी.
पुलिस के अनुसार, इसी दौरान अंजू ने संजू के साथ मिलकर आशीष की हत्या की साजिश रची थी. शादी के बाद दोनों की आमने-सामने मुलाकात नहीं हुई, लेकिन वे वॉट्सऐप पर लगातार एक-दूसरे के संपर्क में रहते थे. पुलिस ने बताया कि आशीष की हत्या के दिन भी अंजू और संजू के बीच कम से कम 5-7 बार बात हुई थी.
पति की हत्या को लूट दिखाने की कोशिश
30 जनवरी की रात अंजू ने अपने पति आशीष को डिनर के बाद टहलने के लिए कहा. इसके बाद अंजू आशीष को लेकर गांव के एक सुनसान रास्ते पर चली गई. जहां पर प्लान के अनुसार, संजू अपने दो अन्य दोस्तों के साथ झाड़ियों में छुपा हुआ था और जैसे ही मौका मिला वैसे ही संजू ने अपने दोस्तों के साथ आशीष पर हमला कर दिया. रॉड से पीटने के बाद मफलर से उसका गला घोंट दिया गया. इसके बाद अंजलि ने इसे दुर्घटना और लूट दिखाने के लिए अपने प्रेमी को अपने सारे गहने दे दिए. वह बेहोशी का नाटक करते हुए वहीं लेट गई. घटना के बाद एक राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आशीष को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जब यह बात सामने आई कि आशीष की मौत गला घोंटने के कारण हुई थी तो पुलिस ने इस मामले की जांच हत्या के एंगल से की. जिसके बाद मामले का सारा सच सामने आया.
संबंधित खबरें
JNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
7 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
8 days agoनाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
8 days agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी के लिए बेच दी जमीन
10 days agoहोटल में मिला महिला का शव, अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग नाम से किया था चेक-इन
11 days agoएक शख्स ने महिला की हत्या कर शव के किए 9 टुकड़े, नहर में लगाया ठिकाने
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines