Religious conversion case in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में लगातार बढ़ रहे धर्म परिवर्तन के मामलों पर नकेल कसी जाने लगी। लेकिन सरकार के निर्देशों और पुलिस की सख्ती के बावजूद भी ऐसे मामलों में गिरावट नहीं देखी जा रही है। ताजा मामला यूपी के मैनपुरी से सामने आया, जहां सरकारी योजना के तहत शौचालयों का निर्माण करने आए एक राजमिस्त्री ने खुद को सुल्तान बताकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया और उसे शादी के झांसे में लेकर भगा ले गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती को अपने घर में बंधक बनाकर उसका धर्मांतरण तक करा दिया। हालांकि, घटना के तकरीबन डेढ़ साल बाद आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची युवती ने परिवार और पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दो साल पहले हुई थी मुलाकात
मामले को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंची युवती ने बताया कि दो साल पहले उसके गांव में सरकारी योजना के तहत शौचालयों के निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। इस दौरान शौचालय निर्माण का कार्य करने आए एक राजमिस्त्री से पहचान हुई। बातचीत में उसने अपना नाम सुल्तान सिंह बताया और साथ ही उसने खुद को युवती की जाति का बताया। पीड़िता ने बताया कि उस दौरान धीरे धीरे दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ने लगीं, जिसके चलते सुल्तान नाम के राजमिस्त्री का अक्सर युवती के घर पर आना-जाना शुरू हो गया।
यह भी पढ़ें: एक कीड़े ने इटली के एक शहर में मचाई तबाही, लोगों का घर से निकलना हुआ दुश्वार, विशेषज्ञों ने बताई बड़ी वजह
आरोपी के घर पहुंचने पर सामने आई हकीकत, कराया धर्मांतरण
युवती ने बताया कि राजमिस्त्री सुल्तान ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर यूपी के संभल जिले में भगा ले गया था। वहां सुल्तान के घर पहुंचने के बाद सामने आई हकीकत पर यकीन नहीं हुआ। पीड़िता ने बताया कि सुल्तान के घर पहुंचने पर पता चला कि उसका नाम सुल्तान सिंह नहीं बल्कि फुरकान है। पीड़िता ने बताया कि उसने फुरकान अली के घर से निकलने को लेकर काफी प्रयास किए लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। इसके साथ ही आरोपी ने पीड़िता का जबरन धर्मांतरण भी करवा दिया और बंधक बनाकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी फुरकान के परिवार के लोग भी उसके साथ मारपीट करते थे, जिसके बाद मौका देखकर पीड़िता मौका देखकर फुरकान के घर से निकलने में कामयाब दो गई और अपने घर पहुंतकर परिवार को पूरे मामले की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें: ‘पति का कत्ल’ करने वाली 17 महिला कैदियों ने रखा करवाचौथ का व्रत, किसकी लंबी उम्र के लिए रचा जेल में ‘खेल’?
ढूंढ़ते हुए युवती के गांव पहुंचा आरोपी, हुआ गिरफ्तार
इस मामले में युवती के घर पहुंचते ही उसके परिवार के लिए लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी फुरकान, उसकी मां किसमरी, भाई अरकान, फिरोज और रजा के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, बीते गुरुवार को आरोपित फुरकान युवती को ढूंढ़ते हुए कुरावली आ गया, जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
3 days agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
3 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 days agoदोस्त की पत्नी से शादी करने के लिए रची मर्डर की साजिश, 2 लाख की दी सुपारी
4 days agoपूर्व ब्यूरोक्रेट की बेटी अरेस्ट, जर्मन नागरिकता के नाम पर लिए थे 60 लाख
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines