rape victim Girl case in agra: उत्तर प्रदेश में बढ़ते दुष्कर्म के मामलों ने एक बार फिर हैरत में डाल दिया है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बीच यूपी के आगरा से दुष्कर्म से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया, जहां पड़ोसी लड़की की ओर से बार बार हो रही छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग के जरिए दुष्कर्म की वारदात से परेशान छात्रा ने अपनी आपबीती सुनाई। पीड़ित छात्रा ने पुलिस से बताया कि आरोपी उसे स्कूल के रास्ते से उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले का विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित छात्रा के हाथ को गर्म चिमटे से जला दिया और चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। हालांकि पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
घर में घुसकर बनाई अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल करके करता था दुष्कर्म
पूरा मामला आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र की है, जहां की रहने वाली छात्रा ने मंगलवार को थाने पहुंचकर पुलिस से बताया कि वह कक्षा 10 की छात्रा है। कुछ दिन पहले पड़ोस में रहने वाला आसू नाम का लड़का उसके घर आया और उसे अकेला पाकर जबरदस्ती अश्लील वीडियो और फोटो अपने मोबाइल में कैद कर लिए। मामला यहीं नहीं रुका, पीड़िता ने बताया कि आरोपी आसू लगातार उन्हीं वीडियो और फोटो के आधार पर आए दिन धमकी देते हुए छेड़छाड़ करने लगा और साथ ही स्कूल या बाजार आने जाने वाले रास्ते में रोककर परेशान करने लगा।
स्कूल से अगवा करके किया दुष्कर्म, पीड़िता ने छोड़ी पढ़ाई
पीड़िता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी आसू बीते 14 अगस्त को स्कूल जाते समय उसे अचानक दोबारा से रास्ते में मिल गया और उसे अगवा करके ले गया, जिसके बाद उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और फिर बाद में स्कूल छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी लगातार ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ दुष्कर्म करता रहा, जिससे डर कर पीड़िता ने स्कूल जाना तक छोड़ दिया।
गर्म चिमटे से जला दिया हाथ, चेहरा जलाने की दी धमकी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीते 20 सितंबर को आरोपी घर के अंदर अचानक घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इस घटना का विरोध करने पर आरोपी ने गर्म चिमटा से उसका हाथ जला दिया। इतना ही नहीं, इस दौरान, आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि आज तो हाथ जलाया है, अगर आगे इस बारे में किसी को बताया तो तेजाब से चेहरा जला देंगे। छात्रा के मुताबिक, आरोपी की ओर से लगातार दबाव बनाने पर भी जब उससे बात नहीं कि तो उसने इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो वायरल कर दिए।
मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
घटना से परेशान छात्रा मंगलवार को स्थानीय थाने पहुंची और पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, पीड़ित छात्रा ने डीसीपी सिटी के कार्यालय पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। वहीं, डीसीपी के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल UAE से गिरफ्तार, अब भारत लाया जाएगा
1 hr agoयूट्यूब की मदद से नकली नोट छापना सीखा, पुलिस के हत्थे चढ़ा, 6.78 करोड़ जब्त
3 hrs agoदिनदहाड़े दुकान में महिला के हाथों को ग्लू से चिपकाया, लूट ले गया गोल्ड चेन
1 day agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
1 day agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
2 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
2 days agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
4 days agoरेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines