हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शादी के बाद दुल्हन बोली जाना है टॉयलेट, फिर कर दिया कांड, तलाश में भटक रही पुलिस

Chandauli Uttar Pradesh Crime News: दुल्हन के नकदी लेकर फरार होने के बाद दूल्हा पक्ष ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Chandauli Uttar Pradesh Crime News: लुटेरी दुल्हनों के बारे में तो आपने सुना होगा। आए दिन शादी के नाम पर लोगों को ठगने की खबरें आती रहती हैं। कई बार तो ऐसी ठगी की जाती है कि पूरा परिवार आर्थिक तौर पर टूट जाता है। शादी करना और फिर पैसे लेकर भाग जाना आर्थिक तौर पर नुकसान तो पहुंचाता ही है, सामने वाला पक्ष मानसिक तौर पर भी बहुत तकलीफें झेलता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से आया है। यहां शादी करने के बाद एक दुल्हन ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया और फिर 80 हजार रुपये नकद समेत गहने लेकर फरार हो गई।

मामला चंदौली सदर कोतवाली का है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गैंग काफी समय से सक्रिय है। यह शादी कोतवाली क्षेत्र के कोड़रिया गांव के एक मंदिर में हुई थी। दुल्हन के नकदी लेकर फरार होने के बाद दूल्हा पक्ष ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें-Explainer: क्या है यूक्रेन में रूस के सैनिकों में फैली बीमारी माउस फीवर, आंखों में आ रहा खून

विज्ञापन

तलाश में जुटी पुलिस

शादी के बाद जब दुल्हन की विदाई होने लगी तो उसने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया। इसके बाद वह गाड़ी से उतरकर टॉयलेट की तरफ गई, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटी। जब लोग उस तरफ गए तो पता चला कि वह फरार हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुटी है। फरार लुटेरी दुल्हन की तलाश की जा रही है। पुलिस इसके पीछे सक्रिय गैंग का पता भी लगा रही है। उसका कहना है कि जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारी होगी और कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-Success Story: प्रगनानंदा के द्रोणाचार्य अवॉर्ड विजेता कोच, ट्रेनर बनने के लिए छोड़ी नौकरी, रिश्तेदारों से लेना पड़ा कर्ज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola