Maharashtra Crime news: महाराष्ट्र के यवतमाल में एक दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। जिले के कलंब में एक शख्स ने अपनी पत्नी और ससुर सहित चार लोगों की हत्या कर दी। बाकी दो लोग उसके साले बताए जा रहे हैं। आरोपी गोविंद पवार को कलंब पुलिस ने गिरफ्तार किया। यवतमाल के एसपी पवन बंसोड़ ने इस बारे में बताया है। इस सनसनीखेज वारादत से आसपास हडकंप मच गया। जिसने भी इस बारे में सुना उसकी रुह कांप गई।
इतना ही नहीं उस शख्स ने हत्या के मकसद से अपनी सास पर भी हमला किया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने हत्या गला रेतकर की है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। हत्या की यह खबर इलाके में आग की तरह फैल गई।
ये भी पढ़ें-IRCTC Rules: Confirmed Ticket करना है Cancel? तो जानिए कैसे मिलेगा चार्ट तैयार होने के बाद भी पैसा वापस
पत्नी के चरित्र पर शक हत्या की वजह
वारदात के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आसपास के लोग पहुंचे तो चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी दामाद ने यह हत्या अपनी पत्नी के चरित्र पर शक को लेकर की है। आसपास के लोगों और परिजनों ने बताया कि वह अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था।
करता था मानसिक तौर पर प्रताड़ित
किसी बात को लेकर झगड़े के बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी। इसके बाद वह गुस्से में रात को ससुराल पहुंच गया और इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया था। उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित करता था। पुलिस द्वारा आरोपी की पहचान गोविंद पवार के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें-क्रिसमस-न्यू ईयर पर करें मां वैष्णो देवी के दर्शन, 2 स्पेशल ट्रेनें दौड़ेंगी; जारी हुआ रूट और टाइम शेड्यूल
संबंधित खबरें
ब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
22 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoरेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
2 days agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
3 days agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
3 days agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
6 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
6 days agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines