Nimisha Thakuria Death: गुवाहाटी के बाहरी इलाके में एक होमस्टे के अंदर गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की 22 साल की छात्रा मृत पाई गई. इसके बाद पुलिस ने उस 26 साल के शख्स को गिरफ्तार कर लिया जो उसके साथ रह रहा था. पुलिस ने बताया कि आसिफ अली नाम के उस शख्स का दावा था कि निमिषा ठाकुरिया नाम की लड़की ने आत्महत्या की है, लेकिन पुलिस उसकी बात से सहमत नहीं हैं और मामले की जांच संदिग्ध हत्या के तौर पर कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि ठाकुरिया के शरीर या फर्श पर खून का कोई निशान नहीं मिला.
मौत से पहले फोन आने का दावा
परिवार के दोस्त गौतम दास के मुताबिक निमिषा ठाकुरिया ने अपने परिवार को बताया था कि वो रात एक दोस्त के घर बिताएगी. दास ने दावा किया कि उसने रात करीब 2 बजे अपनी मां को फोन किया और रोते हुए कहा, ‘मां, वे मुझे मार डालेंगे.’ उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद शायद उसका फोन छीन लिया गया होगा.
केयरटेकर ने मर्द की आवाज सुनी
होमस्टे के केयरटेकर बिपुल बाइलुंग ने मीडिया को बताया कि रात में उन्होंने एक पुरुष को चिल्लाते हुए सुना, जो शायद किसी को जगाने की कोशिश कर रहा था. वो और उनके 2 साथी बाहर गए, लेकिन शुरू में उन्हें कोई नहीं मिला. बाद में बाइलुंग ने बताया कि उन्होंने रोने की आवाज सुनी और कमरे की तरफ गए. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अली को ठाकुरिया को पकड़े हुए पाया; ठाकुरिया का शरीर फर्श पर पड़ा था. होमस्टे के कर्मचारियों ने मालिकों को खबर दी, जिन्होंने एम्बुलेंस का इंतजाम किया.
मौत को लेकर विरोध-प्रदर्शन
सोशियोलॉजी की स्टूडेंट और धारापुर की रहने वाली निमिषा ठाकुरिया पहले भी आसिफ अली के साथ उस जगह पर रुकी थीं. पुलिस होमस्टे के मालिक, केयरटेकर और दूसरे कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है. निमिषा की मौत के बाद, कुछ प्रदर्शनकारियों ने ‘लव जिहाद’ के आरोप लगाए और सड़क जाम कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंची और उनसे जाम हटाने की गुजारिश की, जिसके बाद रास्ता साफ कर दिया गया. जांचकर्ता ठाकुरिया की मौत के हालात का पता लगाने के लिए फोरेंसिक और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
दिनदहाड़े दुकान में महिला के हाथों को ग्लू से चिपकाया, लूट ले गया गोल्ड चेन
16 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
16 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
4 days agoरेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
5 days agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
6 days agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines