मुंबई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. 20 साल की मूक-बधिर महिला के साथ उसके पिता ने ही रेप किया, जिससे वह प्रेग्नेंट हो गईं. डीएनए टेस्ट में भ्रूण के साथ मैच होने के बाद पिता को गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में पिछले साल सितंबर में पुलिस ने पहले एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. और इसके साथ ही 17 साल के किशोर को हिरासत में लिया था. इनकी पहचान महिला ने बलात्कार करने वालों के रूप में की थी.
सितंबर 2025 में पीड़िता ने अपनी दादी से पेट में गड़बड़ होने की जानकारी दी थी. उसने इशारों में अपनी दादी को बताया था कि ऐसा लग रहा है कि जैसे उसके पेट ‘कीड़े रेंग’ रहे हों. इसके बाद उसे शहर के कामा एंड अल्बलेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मेडिकल जांच में पता चला कि वह पांच महीने की प्रेग्नेंट है. अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी.
पुलिस ने बताया कि उन्हें शुरुआत में पीड़िता से बात करने में दिक्कत हो रही थी, क्योंकि ना तो वह बयान देना चाहती थी और ना ही दे पा रही थी. पुलिस ने तब पिता से बात की, उसने यौन शोषण के सवालों को खारिज कर दिया. ना ही वह यह नहीं बता सका कि उसकी बेटी गर्भवती कैसे हुई. उसने शिकायत दर्ज कराने से भी इनकार कर दिया.
हालांकि, काउंसलिंग के बाद पीड़िता शिकायत दर्ज कराने के लिए तैयार हो गई. उसने जो जानकारी दी, उसके आधार पर पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा. पुलिस ने पिता सहित 17 संदिग्धों के डीएनए और ब्लड सैंपल लिए और बलात्कारी की पहचान के लिए भ्रूण के जेनेटिक डेटा से उनका मिलान किया. 27 जनवरी को रिपोर्ट में पीड़िता के पिता के सैंपल से मैच हो गया.
संबंधित खबरें
गले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
4 hrs agoबेटी के साथ कर्मचारी को देख आगबबूला हुआ पिता, पीट-पीटकर कर दी हत्या
11 hrs agoमहादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल UAE से गिरफ्तार, अब भारत लाया जाएगा
1 day agoयूट्यूब की मदद से नकली नोट छापना सीखा, पुलिस के हत्थे चढ़ा, 6.78 करोड़ जब्त
1 day agoदिनदहाड़े दुकान में महिला के हाथों को ग्लू से चिपकाया, लूट ले गया गोल्ड चेन
2 days agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
2 days agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
2 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
3 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
3 days agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines