मूक-बधिर बेटी से रेप कर प्रेग्नेंट करने वाला पिता ही निकला, 17 लोगों का करवाया DNA चेक, उसी का हुआ मैच

सितंबर 2025 में पीड़िता ने अपनी दादी से पेट में गड़बड़ होने की जानकारी दी थी. उसने इशारों में अपनी दादी को बताया था कि ऐसा लग रहा है कि जैसे उसके पेट ‘कीड़े रेंग’ रहे हों.

IMAGE.jpg (1)

27 जनवरी को रिपोर्ट में पीड़िता के पिता के सैंपल से मैच हो गया. (AI Image)

मुंबई में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. 20 साल की मूक-बधिर महिला के साथ उसके पिता ने ही रेप किया, जिससे वह प्रेग्नेंट हो गईं. डीएनए टेस्ट में भ्रूण के साथ मैच होने के बाद पिता को गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में पिछले साल सितंबर में पुलिस ने पहले एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. और इसके साथ ही 17 साल के किशोर को हिरासत में लिया था. इनकी पहचान महिला ने बलात्कार करने वालों के रूप में की थी.

विज्ञापन

सितंबर 2025 में पीड़िता ने अपनी दादी से पेट में गड़बड़ होने की जानकारी दी थी. उसने इशारों में अपनी दादी को बताया था कि ऐसा लग रहा है कि जैसे उसके पेट ‘कीड़े रेंग’ रहे हों. इसके बाद उसे शहर के कामा एंड अल्बलेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मेडिकल जांच में पता चला कि वह पांच महीने की प्रेग्नेंट है. अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी.

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि उन्हें शुरुआत में पीड़िता से बात करने में दिक्कत हो रही थी, क्योंकि ना तो वह बयान देना चाहती थी और ना ही दे पा रही थी. पुलिस ने तब पिता से बात की, उसने यौन शोषण के सवालों को खारिज कर दिया. ना ही वह यह नहीं बता सका कि उसकी बेटी गर्भवती कैसे हुई. उसने शिकायत दर्ज कराने से भी इनकार कर दिया.

हालांकि, काउंसलिंग के बाद पीड़िता शिकायत दर्ज कराने के लिए तैयार हो गई. उसने जो जानकारी दी, उसके आधार पर पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा. पुलिस ने पिता सहित 17 संदिग्धों के डीएनए और ब्लड सैंपल लिए और बलात्कारी की पहचान के लिए भ्रूण के जेनेटिक डेटा से उनका मिलान किया. 27 जनवरी को रिपोर्ट में पीड़िता के पिता के सैंपल से मैच हो गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ