मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के ऐतिहासिक नरवर किले से करीब 400 साल पुरानी तोप चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. ये सिंधिया रियासत की करीब 3 हजार किलो वजन की तोप थीं, जिसकी इंटरनेशनल एंटिक मार्केट में कीमत करीब 3-5 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. दरअसल, 15-16 जुलाई की रात 25 से 30 हथियारबंद बदमाश लोडिंग वाहनों के साथ नरवर किले में घुसे थे.
बताया जा रहा है कि घटना से करीब 12 दिन पहले ही तोप अपने निर्धारित स्थान से गिर गई थी, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई. इसी लापरवाही का फायदा उठाकर बदमाश वारदात को अंजाम देने में सफल रहे. मामले में अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह की संलिप्तता की आशंका भी जताई जा रही है. फिलहाल नरवर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर से पुरातत्व विभाग की टीम नरवर किले पहुंची. टीम ने चोरी वाली जगह का बारीकी से निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए. साथ ही किले में मौजूद अन्य ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा की भी समीक्षा की गई.
उपसंचालक पीसी महोविया ने बताया कि चोरी हुई तोप करीब 300 साल पुरानी है. घटना के समय ड्यूटी पर तैनात दोनों सुरक्षा कर्मी मौके से नदारद थे. पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.
वहीं, शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन भूटिया का कहना है कि शुरुआती जांच में किसी स्थानीय गिरोह की संलिप्तता की संभावना भी सामने आई है. पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है.
संबंधित खबरें
लग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
4 days agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
4 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
4 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
4 days agoदोस्त की पत्नी से शादी करने के लिए रची मर्डर की साजिश, 2 लाख की दी सुपारी
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines