मध्य प्रदेश के सागर में कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में जानकर किसी की भी रुह कांप जाएगी. एक पत्नी ने पति के अफेयर के शक के चलते जो किया वो वाकई हैरान कर देने वाला है. पत्नी को इस तरह सनक सवार हुई कि उसने महिला और उसकी बेटी को ही मौत के घाट उतारने की खौफनाक साजिश रच डाली. आरोपी ने पड़ोस में रहने वाली महिला और उसकी 13 साल की बच्ची को घर में घुसकर पेट्रोल से जिंदा जला दिया. दोनों मां-बेटी इस कदर झुलस गए कि डॉक्टर्स भी उनको नहीं बचा पाए. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर घर भेज दिया है.
क्या है पूरा मामला?
2 नवंबर की शाम करीब 7.30 बजे सागर जिले के गोदना गांव की रहने वाली गिरजाबाई और उनकी 13 साल की बेटी आयुषी घर में अकेली थीं. उसी वक्त पड़ोस में रहने वाली काजल गोस्वामी उनके घर पहुंची, जो रिश्ते में उसकी देवरानी लगती थी. काजल के हाथ में एक स्टील का डिब्बा था, जिसमें पेट्रोल भरा था. जानकारी के मुताबिक, काजल पर इस तरह सनक सवार थी कि उसने कमरे में मौजूद मां-बेटी पर पेट्रोल उड़ेला और आग लगा दी. वो तुरंत वहां से फरार हो गई. आग की लपटों में घिरी गिरजाबाई और उसकी बेटी की चींख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने वहां पहुंचकर आग बुझाई.
मां-बेटी ने दिया बयान
दोनों मां-बेटी को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया. गिरजाबाई का शरीर करीब 100 प्रतिशत तक झुलस चुका था, जबकि आयुषी भी करीब 70 प्रतिशत तक जल गई थी, इसीलिए दोनों को बचाना लगभग नामुमकिन था. दोनों ने एक के बाद एक दम तोड़ दिया. इस मामले की गुत्थी उनके आखिरी पलों के बयानों से सुलझी. अस्पताल में भर्ती मां-बेटी के मरणासन्न बयान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए गए. दोनों ने काजल का नाम लिया. पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो काजल की मौजूदगी पुख्ता हो गई. इसके बाद पुलिस ने काजल को हिरासत में लिया और एक के बाद एक गुत्थी सुलझती चली गई.
संबंधित खबरें
रील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
6 hrs agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoबेटी के साथ कर्मचारी को देख आगबबूला हुआ पिता, पीट-पीटकर कर दी हत्या
1 day agoमहादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल UAE से गिरफ्तार, अब भारत लाया जाएगा
2 days agoयूट्यूब की मदद से नकली नोट छापना सीखा, पुलिस के हत्थे चढ़ा, 6.78 करोड़ जब्त
2 days agoदिनदहाड़े दुकान में महिला के हाथों को ग्लू से चिपकाया, लूट ले गया गोल्ड चेन
3 days agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
3 days agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
4 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines