कहा जाता है कि इस पूरी दुनिया में एक मां ही अपने बच्चों से सबसे ज्यादा प्यार करती है. लेकिन जब मां ही अपने बच्चों को मौत के घाट उतार दे तो ऐसी ममता को क्या नाम दिया जाए. महाराष्ट्र के पुणे में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया. एक मां ने अपने ही 11 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी और 13 साल की बेटी पर भी जानलेवा हमला किया. इस दौरान लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई. फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टर्स की टीम उसकी हालत पर नजर बनाए हुए है.
ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम की दोस्ती ने ली नाबालिग की जान, हत्या को आत्महत्या का दिया रूप, ऐसे हुआ खुलासा
क्या है पूरा मामला?
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला की पहचान सोनी संतोष जयाभाई के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नांदेड़ जिले के कंधार की रहने वाली है. वर्तमान में वो अपने 11 साल के बेटे साईराज और 13 साल की बेटी धनश्री संतोष जयाभाई के साथ वाघोली में रह रही थी. उसने अचानक अपने दोनों बच्चों पर हमला किया, जिसमें साईराज की मौके पर ही मौत हो गई. गनीमत ये रही कि बच्ची की जान बच गई. घटना की सूचना मिलते ही वाघोली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया. घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है. किसी को समझ नहीं आ रहा कि एक मां अपने ही बच्चों के साथ ऐसा कैसे कर सकती है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में ये साफ हो पाया है कि महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. पुलिस ये जांच कर रही है कि क्या ये मामला पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव या अवसाद से जुड़ा हुआ है, या इसके पीछे कोई और वजह है. आरोपी महिला से गहन पूछताछ की जा रही है और उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच कराई जा सकती है. वाघोली पुलिस ने हत्या और हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असली वजह का खुलासा हो पाएगा.
ये भी पढ़ें: रात 3 बजे कुल्हाड़ी लेकर आई, और खुद ही उजाड़ लिया सुहाग, पुलिस को बताई लूट की झूठी कहानी
संबंधित खबरें
JNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
2 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
2 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
7 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
7 days agoनाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
8 days agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी के लिए बेच दी जमीन
10 days agoहोटल में मिला महिला का शव, अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग नाम से किया था चेक-इन
10 days agoएक शख्स ने महिला की हत्या कर शव के किए 9 टुकड़े, नहर में लगाया ठिकाने
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines