Hyderabad News: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसपर पहली बार में शायद आपको विश्वास न हो। आखिर यह कैसे हो सकता है कि कोई शव के साथ एक हफ्ते से ज्यादा समय तक रहे और उसे पता न चले कि वह शव के साथ रह रहा है। यहां एक महिला के शव के साथ उसका भाई और मां एक हफ्ते से रह रहे थे। उन्हें पता ही नहीं था कि वह मर चुकी है। मृतक महिला की उम्र 45 साल थी।
इसका जब पता चला तो उन्होंने जो बात बताई वह और भी हैरान करने वाली है। मृतक महिला के भाई और उसकी मां ने बताया कि उन्हें पता नहीं था कि उसकी मौत हो गई है। वे उसे जिंदा समझ रहे थे। जब घर से बदबू आने लगी तो आसपास के लोग परेशान हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची तो महिला के मृत होने का पता चला। शव सड़ने लगा था।
ये भी पढ़ें-यूक्रेन में मिला 2 हजार साल पहले इंसान की त्वचा से बनाया गया चमड़ा, रिसर्चर्स ने बताई चौंकाने वाली बात
मां और भाई को नहीं लगी खबर तक
न्यूज़ बाइट्स ने तेलंगाना टुडे के हवाले से बताया है कि पुलिस के मुताबिक महिला का नाम मुकु राधाकुमारी था। उसका शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा था और उसके भाई और मां को इसकी खबर तक नहीं थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला की मां विजया लक्ष्मी और भाई मुक्कू प्रवीण कुमार ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उनको मौत के बारे में पता नहीं था।
दोनों की मानसिक हालत ठीक नहीं
पुलिस का कहना है कि उन दोनों की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और इसकी जांच कराई जाएगी। आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत बीमारी की वजह से हुई है। महिला का उसके पति से तलाक हो गया था और वह अपनी मां के साथ रहती थी।
ये भी पढ़ें-शादी के बाद दुल्हन बोली जाना है टॉयलेट, फिर कर दिया कांड, तलाश में भटक रही पुलिस
संबंधित खबरें
पूर्व ब्यूरोक्रेट की बेटी अरेस्ट, जर्मन नागरिकता के नाम पर लिए थे 60 लाख
1 hr agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
4 hrs agoएक्टिविस्ट झोटा के हत्यारे के घर पर चला बुलडोजर, भीड़ ने फूंकी दुकान; VIDEO
22 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
1 day agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
1 day agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 day agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
2 days agoहाथों में ग्लव्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
3 days agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines