हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इश्क की खूनी सजा! भाई ही बने बहन के कातिल, मुस्लिम प्रेमी का भी किया मर्डर; फिर जमीन में गाड़ा

अरमान सऊदी अरब में काम करता था, पिछले कुछ महीनों से मुरादाबाद में रह रहा था. इसी दौरान उसकी मुलाकात काजल से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए.

विज्ञापन
दोनों तीन दिन पहले लापता हो गए थे.

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ऑनर किलिंग का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 27 साल के मुस्लिम युवक और उसकी 22 साल हिंदू प्रेमिका का महिला के भाईयों ने कत्ल कर दिया.

अरमान सऊदी अरब में काम करता था, पिछले कुछ महीनों से मुरादाबाद में रह रहा था. इसी दौरान उसकी मुलाकात काजल से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. काजल के भाई इस अंतरधार्मिक रिश्ते के खिलाफ थे और उन्होंने रिश्ता खत्म करने के लिए कहा था.

करीब तीन दिन पहले अरमान लापता हो गया. अरमान के पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि काजल भी लापता थी. जब उसके भाइयों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने जोड़े की हत्या करने की बात कबूल कर ली. आरोपियों ने पुलिस को उस जगह का भी पता बताया जहां उनके शव दबाए गए थे. बुधवार शाम शवों को जमीन से खोदकर निकाला गया. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने हत्या करने से पहले अरमान और काजल के हाथ-पैर बांध दिए थे.

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान हमने पाया कि महिला के भाइयों ने उनकी हत्या की. हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी बरामद कर लिया गया.

पुलिस ने महिला के तीन भाइयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. उनमें से दो को हिरासत में लिया गया है. सांप्रदायिक रंग लेने से रोकने के लिए पुलिस ने गांव में भारी सुरक्षा बल तैनात किया है.

विज्ञापन

अरमान के परिवार का कहना है कि उन्हें काजल के साथ उसके किसी भी रिश्ते की जानकारी नहीं थी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola