हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

फेसबुक पर प्यार, मांग में सिंदूर… 3 साल तक 'पत्नी' बनकर रहा लड़का, एक गलती से खुली पोल!

पुलिस के मुताबिक, यह पूरा मामला तब सामने आया जब 25 जून को मस्कट फाटक रेलवे दीवार के पास पुलिस को महिला के कपड़ों में एक बुरी तरह सड़ चुका शव मिला.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक ‘रोमांटिक लव स्टोरी’ का अंत बेहद खौफनाक मर्डर के साथ हुआ है. गुजरात के राजकोट में एक 20 साल के युवक ने अपनी उस ‘पत्नी’ की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी, जिसके साथ उसने सात जन्मों के वादे किए थे. वजह सिर्फ इतनी थी कि जिस ‘लड़की’ को वो अपनी पत्नी मान चुका था, वह असल में तीन साल से भेष बदलकर रह रहा एक लड़का था. सच सामने आते ही आरोपी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला.

रेलवे ट्रैक के पास मिली थी लाश

पुलिस के मुताबिक, यह पूरा मामला तब सामने आया जब 25 जून को मस्कट फाटक रेलवे दीवार के पास पुलिस को महिला के कपड़ों में एक बुरी तरह सड़ चुका शव मिला. शुरुआती जांच में इसे एक्सीडेंटल डेथ माना जा रहा था. लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, तो पुलिस के होश उड़ गए. मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे साफ हो गया कि यह हादसा नहीं बल्कि बेरहमी से किया गया मर्डर था.

फेसबुक पर ‘निशा’ और इंस्टाग्राम पर बनी ‘पूनम’

राजकोट ग्रामीण पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज और लोकल इनपुट खंगाले, तो कड़ियां जुड़ती चली गईं. पुलिस ने इस मामले में 20 वर्षीय पीयूष कुमार खरवार को गिरफ्तार किया. जब पीयूष से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने जो खुलासा किया वो किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसा था.

विज्ञापन

पीयूष ने बताया कि कुछ समय पहले फेसबुक पर उसकी मुलाकात ‘निशा कुमार’ नाम की प्रोफाइल से हुई थी, जो इंस्टाग्राम पर ‘पूनम’ बनकर बात करती थी. असल में यह फेक अकाउंट ‘चंदन कुमार’ नाम का युवक चला रहा था. चंदन ने पीयूष का भरोसा जीतने के लिए खुद को लड़की के रूप में पेश किया. दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि वे साथ रहने लगे.

धार्मिक कसमों का बहाना और मांग में सिंदूर

हैरानी की बात यह है कि चंदन लगातार शारीरिक संबंध बनाने से बचता रहा. इसके लिए वह अक्सर धार्मिक मन्नत और कसमों का बहाना बना देता था. पीयूष को उस पर इतना भरोसा था कि उसने चंदन को पूरी तरह अपनी पत्नी मान लिया था और उसकी मांग में सिंदूर भी भर दिया था.

विज्ञापन

शेविंग करते देखा तो उड़ गए होश

इस ‘झूठी शादी’ का पर्दाफाश तब हुआ, जब एक दिन पीयूष ने अचानक चंदन को दाढ़ी बनाते हुए देख लिया. पीयूष को समझ आ गया कि जिसके साथ वह घर बसाकर रह रहा था, वह कोई महिला नहीं बल्कि एक पुरुष है, जो समलैंगिक संबंध के लिए उसे धोखा दे रहा था.

पीछा करते हुए राजकोट पहुंचा और हो गया मर्डर

सच सामने आने के बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं. पीयूष उससे पीछा छुड़ाने लगा, लेकिन चंदन उसका पीछा छोड़ना नहीं चाहता था. वह पीयूष के पीछे-पीछे उत्तर प्रदेश और राजस्थान से होते हुए राजकोट के पडवला स्थित एक फैक्ट्री तक पहुंच गया.

विज्ञापन

21 जून को पीयूष की फैक्ट्री पर दोनों के बीच भारी विवाद हुआ. गुस्से में पागल पीयूष, चंदन को बहला-फुसलाकर रेलवे ट्रैक के पास एक सुनसान इलाके में ले गया. वहां उसने भारी पत्थरों से चंदन के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद लाश को पत्थरों के नीचे छुपाकर पीयूष वापस फैक्ट्री अपनी शिफ्ट करने चला गया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola