बिहार के जहानाबाद जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां महज खाना परोसने में हुई देरी से नाराज एक व्यक्ति ने अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने कटे हुए सिर को घर के सामने स्थित पेड़ पर टांग दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.
वारदात परस बीघा थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव की है. मृतका की पहचान धर्मेंद्र कुमार की 25 वर्षीय पत्नी अंशु देवी के रूप में हुई है.
ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी देवर कुणाल कुमार नशे का आदी है. घटना के वक्त घर के दूसरे सदस्य खेतों में काम करने गए हुए थे और अंशु देवी घर पर अकेली थी. आरोपी कुणाल खेत से लौटकर घर पहुंचा और अपनी भाभी से खाना मांगा. खाना परोसने में थोड़ी देरी होने पर आरोपी आपा खो बैठा. उसने गुस्से में आकर पास में रखी धारदार कुल्हाड़ी उठाई और अपनी भाभी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
कत्ल के बाद पास में ही बैठा रहा
आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसे घर के बाहर लगे एक पेड़ पर लटका दिया. कत्ल करने के बाद आरोपी वहां से भागा नहीं, बल्कि खून से लथपथ कुल्हाड़ी के पास ही घर के बाहर बैठा रहा.
आरोपी गिरफ्तार
जब ग्रामीणों को इस खौफनाक वारदात की भनक लगी, तो मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई. पुलिस ने कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया है और आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस फिलहाल शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच में जुट गई है.
संबंधित खबरें
बेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
11 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
13 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoरेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
3 days agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
4 days agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
4 days agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 days agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines