34 साल की एक भारतीय महिला अपने परिवार को बिना जानकारी दिए भारत लौटती हैं, फिर वह पुणे के एक किराए के घर में मृत मिलती हैं. उसके शव के बारे में तब जानकारी मिली, जब परिवार ने उसकी फूड डिलीवरी ट्रांजेक्शन चेक किए. मुग्धा देशमुख नाम की ये महिला छत्रपति संभाजीनगर की रहने वाली थी. वह एमबीए की पढ़ाई करने पिछले साल जुलाई में यूके गई थी. लंदन में वह अकेले रहती थी और पार्ट टाइम काम भी करती थी.
स्विच ऑफ जा रहा था फोन
पुलिस के मुताबिक, मुग्धा का परिवार उसके साथ फोन और मैसेज के जरिए लगातार टच में था. लेकिन 24 अक्टूबर उसने अपने परिवार के ना तो फोन का जवाब दिया और ना ही मैसेज का. फिर उसका फोन लगातार स्विच ऑफ जा रहा था. इसके बाद परिवार को चिंता होने लगी तो उन्होंने लंदन में उसकी दोस्त से संपर्क किया. उसने बताया कि उसकी आखिरी बातचीत मुग्धा से मैसेज के जरिए हुई थी. इसके बाद उसने लंदन पुलिस से संपर्क किया और उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई. लेकिन पुलिस ने उसे बताया कि मुग्धा तो अगस्त के आखिर में लंदन से चली गई थी.
फूड डिलीवरी से मिली लोकेशन
इसके बाद परिवार ने भारतीय दूतावास से उसकी लोकेशन पता करने की गुहार लगाई. जब उसके पिता ने उसके बैंक स्टेटमेंट खंगाले तो कई पेमेंट फूड डिलीवरी के लिए 8 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच की गई थीं. इनमें से कुछ छत्रपति संभाजीनगर के उस्मानपुरा इलाके से पेमेंट हुई थीं. इससे उसके परिवार को यकीन हो गया कि वह भारत में ही है. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मुग्धा की लोकेशन पुणे के एक फ्लैट में मिली, जो उसने किराये पर लिया था. मुग्धा ने यह फ्लैट अप्रैल महीने में किराये पर लिया था, लेकिन यहां रहना उसने अगस्त महीने में शुरू किया था.
फ्लैट में मिला शव
जब पुलिस उस फ्लैट पर पहुंची तो उसे मुग्धा का शव मिला. पुलिस ने अंदर जाकर देखा और शव की जांच पड़ताल की तो उसके शरीर पर कोई चोट को निशान नहीं था. इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, दूसरी ओर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि उसकी मौत कैसे हुई. उसने लंदन से लौटने की जानकारी परिवार को क्यों नहीं दी. वह फ्लैट में किसके साथ थी. इन सभी सवालों का जवाब ढूंढने के लिए पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है.
संबंधित खबरें
रेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
1 day agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
2 days agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
2 days agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
2 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
4 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
5 days agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
5 days agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
6 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines