Lucknow Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ठगी करने वाले एक शख्स की कहानी ऐसी है जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। इस शख्स की दो पत्नियां, 6 गर्लफ्रेंड और 4 बच्चे हैं। जब इन सभी का खर्च उठाना मुश्किल हो गया तो उसने अपराध कि दुनिया में कदम रख दिया। वह रकम दोगुनी करने का लालच देकर लोगों के साथ ठगी करने लगा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
इस शख्स का नाम अजीत मौर्या है और यह बहुत शातिर ठग है। वह लखनऊ पीजीआई के साउथ सिटी इलाके में किराए के घर में रहता है। वह अपने जाल में लोगों को ऐसे फंसाता था कि उसपर शक करना मुश्किल था। पुलिस को जब उसके कारनामों का पता चला तो उसके भी होश उड़ गए। उसके पास से नकली नोट बरामद हुए हैं।
ये भी पढ़ें-Explainer: कौन थे हेनरी किसिंजर जिनकी मौत पर आंसू बहा रहा चीन? जानिए भारत के इस दुश्मन के बारे में
खर्चा उठाने के लिए क्रिमिनल
पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह परिवार का खर्चा उठाने के लिए क्रिमिनल बन गया। वह पहले नेतागिरी करता था। धोखाधड़ी करने के लिए वह लोगों को रुपये दोगुना करने का लालच देता था। पुलिस ने उसे उस वक्त अरेस्ट कर लिया जब वह अपनी पत्नी के साथ एक होटल में खाना खा रहा था। उसके खिलाफ सरोजिनि नगर थाने में केस भी दर्ज किया गया है।
रह चुका है जिला पंचायत सदस्य
बताया जा रहा है कि आरोपी गोंडा का जिला पंचायत सदस्य भी रह चुका है। पुलिस के मुताबिक उसके गिरोह में दो लोग और भी हैं। वे पहले लोगों को अपने भरोसे में लेते थे और कहते थे कि पैसे दोगुना कर देंगे। इसके बाद वे उन्हें अपना शिकार बनाते थे। असली नोट बताकर लोगों को नकली नोट देते थे। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें-Explainer: जीडीपी ग्रोथ के मामले में भारत ने दुनिया को चौंकाया, सभी अनुमानों को छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
अमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
4 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
4 days agoनाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
5 days agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी के लिए बेच दी जमीन
7 days agoहोटल में मिला महिला का शव, अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग नाम से किया था चेक-इन
7 days agoएक शख्स ने महिला की हत्या कर शव के किए 9 टुकड़े, नहर में लगाया ठिकाने
8 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, पांच जिलों में एंट्री पर रोक
8 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू
8 days ago'वॉयस ऑफ हिंद' आतंकी साजिश मामले में ISIS के 4 सदस्यों पर बड़ा एक्शन
9 days agoदिल्ली के द्वारका इलाके में महिला की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पति मौके से फर
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines