पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक व्यक्ति को कथित तौर पर पेट्रोल पीने के लिए मजबूर किया गया और फिर उसमें आग लगा दी गई. यह मामला 27 अक्टूबर का बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपियों ने रील बनाने के इरादे से पीड़ित को आग लगाई थी.
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना कोलकाता के गारफा इलाके में हुई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित काम से घर लौट रहा था तभी कुछ लोगों ने उसे गारफा के हाल्टू इलाके में एक तालाब के पास बुलाया. उन्होंने उसके सिर पर हेलमेट पहनाया और उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी. इसके बाद खेल के बहाने उसे कई बार थप्पड़ मारे गए.
इसके बाद पीड़ित ने अपना हेलमेट हटाया तो आरोपियों ने उसे जबरन पेट्रोल पिलाने की कोशिश की. जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उस पर पेट्रोल डाल दिया और जलती हुई माचिस की तीली फेंक दी, जिससे उसके कपड़ों में आग लग गई. पीड़ित किसी तरह वहां से भाग निकला और अपने जलते हुए कपड़े उतार दिए. स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाने में मदद की.
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के इरादे से इस घटना को रिकॉर्ड किया था. पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्घ्य साहा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा, दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है.
संबंधित खबरें
गले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoबेटी के साथ कर्मचारी को देख आगबबूला हुआ पिता, पीट-पीटकर कर दी हत्या
1 day agoमहादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल UAE से गिरफ्तार, अब भारत लाया जाएगा
1 day agoयूट्यूब की मदद से नकली नोट छापना सीखा, पुलिस के हत्थे चढ़ा, 6.78 करोड़ जब्त
1 day agoदिनदहाड़े दुकान में महिला के हाथों को ग्लू से चिपकाया, लूट ले गया गोल्ड चेन
2 days agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
2 days agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
3 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
4 days agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines