कर्नाटक के हुब्बली शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग लड़की के साथ न केवल बार-बार दुष्कर्म किया गया, बल्कि उसके जन्म लेते ही माता-पिता ने नवजात बच्चे को किसी दूसरी फैमिली को बेच दिया. इतना ही नहीं, पीड़िता अब दोबारा गर्भवती हो गई है. धारवाड़ जिला बाल संरक्षण यूनिट की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दुष्कर्मी, पीड़िता के माता-पिता और दो निजी डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.
कई बार किया रेप
बाल संरक्षण इकाई को मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2025 में एक शख्स ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ कई बार यौन उत्पीड़न किया, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई थी. लड़की के माता-पिता को जब इस बात की भनक लगी, तो उन्होंने पुलिस को सूचना देने के बजाय मामले को दबाए रखा.
यह भी पढ़ें : ‘अपने नाम से डॉक्टर हटा दो…’, आखिर अस्पतालों पर क्यों भड़का SC? जानिए क्या है मामला
नवजात बच्चे को बेचने का गंभीर आरोप
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की ने जब बच्चे को जन्म दिया, तो उसके माता-पिता ने कथित तौर पर नवजात को एक अन्य परिवार को बेच दिया. इस बीच, लड़की अब दोबारा गर्भवती पाई गई है. मामले में दो प्राइवेट डॉक्टरों पर भी गंभीर आरोप लगे हैं. दोनों डॉक्टरों ने कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किए बिना और संबंधित अधिकारियों को सूचित किए बिना ही नाबालिग लड़की का मेडिकल ट्रीटमेंट किया, जो कि कानूनन अपराध है.
प्रशासन ने माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है. साथ ही अस्पताल के डॉक्टरों पर भी केस दर्ज हुआ है.
यह भी पढ़ें : ‘सलवार उतारना और सीना दबाना रेप का प्रयास नहीं’, पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
जांच में जुटी पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए हुब्बली के पुलिस कमिश्नर एन शशि कुमार ने कहा कि इस पूरी घटना के हर पहलू की जांच कर रहे हैं. परिजनों का कहना है कि बच्चा बीमार था, इसलिए वह कारवार में उनके एक रिश्तेदार के पास इलाज करा रहा है. इस मामले में गहन जांच की जरूरत है.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो एक्ट और अन्य कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
संबंधित खबरें
JNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
7 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
8 days agoनाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
9 days agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी के लिए बेच दी जमीन
10 days agoहोटल में मिला महिला का शव, अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग नाम से किया था चेक-इन
11 days agoएक शख्स ने महिला की हत्या कर शव के किए 9 टुकड़े, नहर में लगाया ठिकाने
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines