राजस्थान के जोधपुर में शनिवार को दो सगी बहनों ने शादी से कुछ घंटे पहले आत्महत्या कर ली. दोनों की पहचान, दीप सिंह की 25 साल की बड़ी बेटी शोभा और 23 साल की छोटी बेटी विमला के रूप में हुई है. दोनों प्राइवेट स्कूल में टीचर के रूप में काम करती थीं.
शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों बहनों ने जहर खाकर सुसाइड किया है. हालांकि, मौत की सटीक वजह की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी.
यह भी पढ़ें : ‘मुझे धोखा दिया इसीलिए…’ , नोएडा में कार में मिली कपल डेडबॉडी केस में बड़ा खुलासा, सामने आया सुसाइड नोट
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार देर रात तक घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं. आधी रात दोनों सोने के लिए चली गईं. शनिवार तड़के दोनों बहनों की तबीयत खराब हो गई थी. इसके बाद घरवाले उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए. अस्पताल में उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
जब पुलिस को घटना की सूचना मिली, तब परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर चुका था. इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को अपने कब्जे में ले लिया. फिर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और बाद में परिवार को सौंप दिया गया.
यह भी पढ़ें : कैसा होता है जहर का स्वाद? 5 सहेलियों ने टेस्ट करने के लिए खाया, 4 की मौत; पढ़ें जिंदा बची लड़की की आपबीती
शोभा और विमला के मामा, जसवंत सिंह ने इसके पीछे साजिश की आशंका जताई है. उन्होंने इसके लिए उनके पिता के परिवार को को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने आरोप लगाया कि दीप सिंह के भाइयों ने परिवार पर बहनों की उन जगहों पर शादी तय करने का दबाव बनाया था, जो रिश्ते पहले टूट चुके थे.
उन्होंने आगे दावा किया कि दीप सिंह के छोटे भाई ने उन पर दबाव डाला था, जिसकी वजह से दोनों बहनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया.
पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
संबंधित खबरें
दिनदहाड़े दुकान में महिला के हाथों को ग्लू से चिपकाया, लूट ले गया गोल्ड चेन
19 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
19 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
2 days agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
4 days agoरेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
5 days agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
6 days agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines