IRS अफसर की बेटी का बेरहमी से कत्ल, दिल्ली में सेक्सुअल असॉल्ट के बाद चार्जर के तार से घोंटा गला

दिल्ली के अमर कॉलोनी में आईआरएस अधिकारी की बेटी की उसके ही घर में हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, यौन शोषण के बाद मोबाइल केबल से उसका गला घोंटा गया. पढ़िये राहुल प्रकाश की रिपोर्ट.

delhi irs officer daughter murder (1)

राजधानी दिल्ली के अमर कॉलोनी जैसे पॉश इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां कैलाश हिल्स स्थित बिल्डिंग नंबर 180 में रहने वाले 1997 बैच के एक आईआरएस (IRS) अधिकारी की 22 साल की मासूम बेटी की उसके ही घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस जघन्य अपराध ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है. विजुअल्स में देखा जा सकता है कि बिल्डिंग की तीसरी मंजिल, जहां गुप्ता परिवार रहता था, वहां पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीमें सबूत जुटाने के लिए अंदर जा रही हैं. परिवार और रिश्तेदारों के रोने-बिलखने की आवाजों ने वहां मौजूद हर शख्स की रूह कंपा दी है.

विज्ञापन

सामने आई चौंकाने वाली बातें

तफ्तीश में जो बातें सामने आई हैं, वे काफी चौंकाने वाली हैं. सुबह करीब 6.30 से 7.30 के बीच इस वारदात को अंजाम दिया गया. उस वक्त आईआरएस अधिकारी अपनी पत्नी के साथ जिम और मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे. घर में उनकी बेटी अकेली थी, जो इंजीनियरिंग करने के बाद यूपीएससी (UPSC) की तैयारी कर रही थी. घर के पुराने नौकर राहुल पर इस हत्या का शक जताया जा रहा है, जो राजस्थान का रहने वाला है. शक है कि उसने पहले युवती के साथ सेक्सुअल असॉल्ट यानी रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और फिर पकड़े जाने के डर से मोबाइल चार्जर की केबल से गला घोंटकर उसकी जान ले ली.

विज्ञापन

सुबह के सन्नाटे का फायदा उठाया

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नौकर राहुल पिछले 8 महीनों से इस घर में काम कर रहा था. करीब डेढ़ महीने पहले ही उसे नौकरी से निकाला गया था. दरअसल, राहुल आसपास की दुकानों से घर का सामान लाने में पैसों की हेराफेरी करता था, जिसकी जानकारी घर वालों को हो गई थी. इसी खुन्नस और बदला लेने की नीयत से उसने वारदात के लिए वही समय चुना जब उसे पता था कि घर के बड़े बाहर होंगे. उसे यह भी पता था कि दिन में अन्य नौकर घर आ जाते हैं, इसलिए उसने सुबह के सन्नाटे का फायदा उठाया. पुलिस को अंदेशा है कि वह घर से कुछ कीमती सामान लूटकर भी भागा है.

विज्ञापन

जांच के लिए फोरेंसिक टीम मौजूद

फिलहाल, पुलिस के बड़े अधिकारी और फोरेंसिक टीमें तीसरी मंजिल पर मौजूद हैं और एक-एक सबूत को खंगाला जा रहा है. सेक्सुअल असॉल्ट की पुख्ता पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी. पुलिस ने आरोपी नौकर राहुल को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया है और दावा किया जा रहा है कि वह जल्द ही सलाखों के पीछे होगा. पॉश इलाके में हुई इस वारदात ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था और घरेलू नौकरों के वेरिफिकेशन को लेकर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. घर के अंदर ही हुई इस हैवानियत ने हर किसी को झकझोर दिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ