राजस्थान के उदयपुर में एक कार में एक आईटी फर्म की महिला मैनेजर के साथ हुए गैंगरेप के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. मामला 20 दिसंबर का है. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जिन्हें गिरफ्तार किया गया है, उनमें जीकेएम आईटी के सीईओ जितेश प्रकाश सिसोदिया, फर्म की वुमेन एग्जीक्यूटिव हेड शिल्पा सिरोही, और उसके पति गौरव सिरोही शामिल है. पुलिस शिकायत में, पीड़िता ने आरोप लगाया कि जितेश, शिल्पा और गौरव ने बारी-बारी उसके साथ रेप किया.
गैंगरेप पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट करवाई गई है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें रेप की पुष्टि हुई है. रिपोर्ट में पीड़िता के प्राइवेट पार्ट्स और शरीर के दूसरे हिस्सों पर जख्म देखने को मिले हैं. साथ शरीर के कई हिस्सों में दर्द होने का भी जिक्र किया गया है.
यह भी पढ़ें : वूमेन फ्रेंडली कंपनी बताने वाले CEO ने ही लूटी महिला कर्मचारी की आबरू, वेबसाइट पर मिली थी 4.7/5 की रेटिंग
वहीं, पीड़िता ने पुलिस शिकायत में कहा कि उसके कुछ जेवर, मोजे और अंडरगारमेंट्स भी गायब थे.
देर रात तक चली थी पार्टी
20 दिसंबर को, पीड़िता कंपनी के सीईओ जितेश प्रकाश सिसोदिया की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुई थी. यह पार्टी उदयपुर के शोभागपुरा स्थित एक होटल में थी. पार्टी रात 9 बजे शुरू हुई और देर रात डेढ़ बजे तक चली. इसमें पीड़िता समेत सभी लोगों ने शराब का सेवन किया था. शराब का ज्यादा सेवन करने से पीड़िता की तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद करीब डेढ़ बजे जितेश सिसोदिया, शिल्पा सिरोही और गौरव सिरोही ने उसे घर वापस छोड़ने की पेशकश की.
यह भी पढ़ें : स्मोकिंग, ईयररिंग और डैशकैम…, उदयपुर रेप केस की पीड़िता ने बताई रात की पूरी बात, कैसे फंसा CEO जितेश?
इस दौरान गौरव कार चला रहा था जबकि शिल्पा, जितेश और पीड़िता पीछे की सीट पर बैठे थे. थोड़ी दूर चलने के बाद कार एक दुकान पर रोक दी जाती है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने सिगरेट जैसी दिखने वाली कोई वस्तु खरीदी और पीड़िता को भी दी. इसके सेवन के बाद पीड़िता बेहोश हो गई. तभी पीड़िता के साथ गैंगरेप किया जाता है.
यह भी पढ़ें : कौन है उदयपुर गैंगरेप का आरोपी CEO जितेश सिसोदिया? पार्टी के बहाने पीड़िता को बुलाया होटल और फिर…
सब कुछ डैशकैम में कैद
पीड़िता ने बताया कि होश में आने के बाद मैंने मेरे शरीर पर चोटें देखीं. इसके बाद कार का डैशकैम चेक किया. इसमें वो सब कैद था, जो उन लोगों ने मेरे साथ किया. इतना ही नहीं, डैशकैम में आरोपियों के बीच हुई बातचीत का रिकॉर्ड भी मौजूद था. फिर पीड़िता इस सबूत के साथ पुलिस के पास पहुंची. 23 दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई गई. पीड़िता की शिकायत और मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सिसोदिया, शिल्पा और गौरव को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया और चार दिन की हिरासत में भेज दिया गया.
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
3 days agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
3 days agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 days agoदोस्त की पत्नी से शादी करने के लिए रची मर्डर की साजिश, 2 लाख की दी सुपारी
4 days agoपूर्व ब्यूरोक्रेट की बेटी अरेस्ट, जर्मन नागरिकता के नाम पर लिए थे 60 लाख
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines