अमेरिका में भारतीय मूल की 27 वर्षीय निकिता राव गोडिशाला की हत्या कर दी जाती है. निकिता मैरीलैंड में रहती थी और डेटा एनालिस्ट का काम करती थी. उसकी हत्या का आरोप उसके पूर्व प्रेमी अर्जुन शर्मा पर है. अर्जुन शर्मा ने ही निकिता के गायब होने की जानकारी पुलिस को दी थी. उसने पुलिस को बताया था कि उसने निकिता को आखिरी बार नए साल की पूर्व संध्या पर देखा था. पुलिस के मुताबिक, जिस दिन उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, उसी दिन वह अमेरिका से भागकर भारत आ गया.
इंटरपोल पुलिस ने दबोचा
शर्मा को ट्रैक करने के लिए अमेरिकी संघीय एजेंसियों ने भारतीय अधिकारियों से संपर्क किया था. दोनों देशों की एजेंसियों ने एक दूसरे के साथ जानकारी शेयर की. इसके बाद इंटरपोल पुलिस ने उसे तमिलनाडु में गिरफ्तार कर लिया. अब औपचारिक प्रत्यर्पण की कार्रवाई शुरू होने की उम्मीद है.
आरोपी के फ्लैट में मिला था शव
अर्जुन शर्मा की शिकायत के बाद पुलिस ने 3 जनवरी को उसी के अपार्टमेंट की तलाशी ली. तलाशी में अपार्टमेंट के अंदर निकिता का शव मिला. पुलिस ने बताया कि निकिता के शरीर पर चाकू के कई घाव थे. पुलिस का कहना है कि शुरुआत में यह घरेलू हिंसा का मामला लगता है. हालांकि, हत्या के पीछे की वजह क्या है, पुलिस इसकी अभी जांच कर रही है. इसके बाद पुलिस ने शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी.
कौन है निकिता
निकिता फरवरी 2025 से Vheda Health में बतौर डेटा और स्ट्रैटेजी एनालिस्ट के रूप में काम कर रही थीं. वह एलिकॉट सिटी, मैरीलैंड में अकेले रहती थी. Vheda Health से पहले निकिता एक साल से ज्यादा समय तक मैनेजमेंट साइंसेज फॉर हेल्थ में डेटा एनालिसिस और विज़ुअलाइज़ेशन स्पेशलिस्ट के तौर पर काम कर रही थीं. उससे पहले, जून 2022 से मई 2023 के बीच यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड, बाल्टीमोर काउंटी में थीं.
भारत में, निकिता ने कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज हॉस्पिटल्स में डेढ़ साल तक क्लिनिकल फार्मासिस्ट इंटर्न और फिर दो साल तक क्लिनिकल डेटा स्पेशलिस्ट के तौर पर काम किया. निकिता ने जून 2015 से सितंबर 2021 तक जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में फार्मेसी की पढ़ाई की थी. फिर यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड, बाल्टीमोर काउंटी से हेल्थ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में मास्टर्स करने के लिए US चली गईं.
संबंधित खबरें
JNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
7 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
8 days agoनाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
8 days agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी के लिए बेच दी जमीन
10 days agoहोटल में मिला महिला का शव, अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग नाम से किया था चेक-इन
11 days agoएक शख्स ने महिला की हत्या कर शव के किए 9 टुकड़े, नहर में लगाया ठिकाने
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines