हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीवी की आवाज कम करने को कहा तो भड़की बीवी, पति को चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां टीवी की आवाज कम करने जैसी छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद एक शख्स की मौत का कारण बन गया.

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां मंगालागिरी की टिडको आवास कालोनी में रहने वाले 27 साल के शेख अहमद की उसकी अपनी ही पत्नी ने हत्या कर दी. शेख अहमद पेशे से एसी मैकेनिक था और अपनी पत्नी के साथ रहता था. घटना वाले दिन अहमद ने अपनी पत्नी से टीवी की आवाज कम करने के लिए कहा था. बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. गुस्सा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने आपा खो दिया और घर में रखे चाकू से अपने पति पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में अहमद को तुरंत विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर ने अहमद को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन चोटें इतनी गहरी थीं कि उसने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. एक खुशहाल घर में महज टीवी की आवाज कम करने को लेकर हुई इस हत्या ने पूरे इलाके के लोगों को सन्न कर दिया है.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में शादी की शहनाई के बीच चीख-पुकार… रिश्तेदारों के बीच छिड़ी जंग, तीन लोगों की मौत से मचा हड़कंप

विज्ञापन

रंजिश और गुस्से की बढ़ती घटनाएं

इसी तरह की एक और दुखद घटना पड़ोसी राज्य तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में भी देखने को मिली है. यहां ग्रीन सिटी कालोनी में एक व्यक्ति ने अपनी पूर्व पत्नी की जान ले ली. बताया जा रहा है कि महिला ने उसे तलाक देकर किसी दूसरे शख्स से शादी कर ली थी जिससे आरोपी गुस्से में था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इन दोनों ही घटनाओं ने समाज में बढ़ते गुस्से और रिश्तों में खत्म होते बर्दाश्त के स्तर पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola