फरीदाबाद में व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बीच सड़क 3 गोलियां मारकर हत्या कर दी. विवाद घर पर न मिलने से हुआ. व्यक्ति कहीं बाहर से आया था. जब पत्नी घर पर नहीं मिली तो वह बाहर चला गया. रास्ते में पत्नी उसे मिल गई. इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वह आदमी, जो अपने परिवार के कुछ सदस्यों के साथ अपनी पत्नी के घर आया था और इसी दौरान आदमी ने शुक्रवार रात को कथित तौर पर अपनी पत्नी पर तीन गोलियां चलाईं और जब गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े तो वह भाग गया.
कपल का तलाक का केस कोर्ट में पेंडिंग था. 30 साल की संगीता देवी और उसके दो बच्चे कुछ समय से अपने पति और ससुराल वालों से अलग रह रहे थे. पुलिस ने बताया कि उसके और परिवार के बीच कथित तौर पर कुछ झगड़ा था.
पुलिस के मुताबिक, यह घटना बसंतपुर गांव की सनलाइट कॉलोनी में रात करीब 8:00 बजे हुई.
घर पर नहीं मिली पत्नी तो गुस्साया पति
स्थानीय लोगों ने बताया कि संगीता देवी बाहर गई हुई थीं, तभी उनके पति और ससुराल के कुछ लोग उनके घर पहुंचे. जब वह उन्हें नहीं मिलीं, तो वे लौटने लगे, लेकिन संगीता को गली से नीचे आते देख उन्होंने उसे रोक लिया.
इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई. पुलिस के अनुसार, संगीता ने अपना बचाव करने की कोशिश की और पीछे हट गई, तभी उसके पति ने उस पर तीन गोलियां चलाईं.
संगीता को दो गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और सड़क पर गिर गई. पुलिस ने बताया कि गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी अपने घरों से बाहर आ गए और आरोपी मौके से भाग गए.
संगीता के पिता भी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पड़ोसियों की मदद से घायल संगीता को सेक्टर 31 के एक प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बॉडी को पोस्ट-मॉर्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया.
पल्ला पुलिस स्टेशन के SHO इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश ने कहा, ‘हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाई गई हैं, जो बिहार का रहने वाला है. शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच तलाक का झगड़ा सामने आया है. आगे की जांच चल रही है.’
12 साल पहले की थी लव मैरिज
पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान बसंतपुर गांव स्थित सनलाइट कॉलोनी निवासी संगीता देवी (30) के रूप में हुई है. उसने करीब 12 साल पहले दिलीप के साथ लव मैरिज की थी. करीब 3 साल से दोनों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था. महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ इस कॉलोनी में रह रही थी. उसका पति दिलीप शिव एन्क्लेव में रहा रहा था.
संबंधित खबरें
दिनदहाड़े दुकान में महिला के हाथों को ग्लू से चिपकाया, लूट ले गया गोल्ड चेन
14 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
14 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
4 days agoरेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
5 days agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
6 days agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines