गुजरात से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. राजकोट में एक महिला को कैंसर पीड़ित होने के बाद बिस्तर पर ही रहने लगीं, वहीं दूसरी ओर उसका पति ने हैवान बनकर अपनी ही बेटी का यौन शोषण करना शुरू कर दिया. यह सिलसिला चार साल ले चल रहा था, जब पीड़िता घर छोड़कर भाग गईं तो खुलासा हुआ.
19 साल की पीड़िता जब अचानक अपने घर से गायब हो गई, तो उसके हैवान पिता ने ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने युवती को जल्द ही ढूंढ लिया और पूछताछ के लिए लाया गया. पूछताछ में उसने अपने पिता की करतूतों का खुलासा किया.
बरसों से कर रहा था जबरदस्ती
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूछताछ में युवती ने खुलासा किया कि जब वह नाबालिग थी, तभी से उसका पिता उसका यौन शोषण कर रहा था. उसने पुलिस को बताया कि उसके साथ यह जबरदस्ती तब शुरू हुई, जब उसकी मां को कैंसर हो गया और वह बिस्तर पर पड़ गई.
ऐसे दबा देता था चीखें
आरोपी पिता रात में उसके साथ मारपीट करता और चुप रहने की धमकी देता था. वह रेप करने से पहले पोर्न वीडियो चलाता था. पीड़िता की चीखें कोई ना सुने, इसके लिए टीवी की आवाज तेज कर देता था.
कबूला जुर्म
युवती के बयान के बाद पुलिस ने उसके पिता से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया.
कमरे में मिले सबूत
जांच के दौरान पुलिस ने उस कमरे से सबूत इकट्ठा किए, जहां आरोपी अपनी बेटी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करता था. लुब्रिकेंट, सेफ्टी किट और एक मोबाइल फोन सहित कई चीजें बरामद की गई हैं, जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया.
भतीजी को भी बनाया था निशाना
पूछताछ के दौरान पुलिस को एक और हैरान कर देने वाली जानकारी मिली. शक है कि उनसे पिछले कुछ वर्षों में अपनी भतीजी का भी यौन शोषण किया है. पुलिस इसकी भी जांच कर रही है.
चौथी स्टेज के कैंसर से जूझ रही पत्नी
आरोपी की पत्नी करीब चार साल से कैंसर से जूझ रही है और बिस्तर पर है. वह वर्तमान में चौथी स्टेज के कैंसर से लड़ रही है. पति की गिरफ्तारी के बाद उसके इलाज और देखभाल को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं.
संबंधित खबरें
कौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
6 hrs ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
8 hrs agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
11 hrs agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
2 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
6 days agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines