हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शराबी बेटे से तंग आकर माता-पिता ने किया मर्डर, फिर फंदे पर लटकाकर बताया 'सुसाइड'; बहू ने खोल दी पोल

पति की मौत के बाद उसकी पत्नी को सास-ससुर की हरकतों और बयानों पर शक हुआ. उसने पुलिस के सामने कुछ ऐसे तथ्य और सबूत रखे, जिसने पूरी कहानी को पलट कर रख दिया.

विज्ञापन

गुजरात से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अपनों ने ही अपनों का खून कर दिया. एक माता-पिता ने कथित तौर पर अपने ही बेटे की हत्या कर दी. इतना ही नहीं, समाज और कानून की नजरों से बचने के लिए उन्होंने इस खौफनाक मर्डर को आत्महत्या का रूप देने की पूरी साजिश रच डाली. लेकिन इस मामले में मृतक की पत्नी ने माता-पिता के इस खूनी खेल को बेनकाब कर दिया.

शराब की लत बनी मौत की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि 23 साल के राम बाबूभाई बांभवा को शराब पीने की गंभीर लत थी. वह अक्सर शराब के नशे में धुत रहता था, जिससे उसके पिता बाबूभाई उर्फ ​​अतुलभाई घुघाभाई बंभावा और उनकी मां नीषाबेन उर्फ ​​मोतीबेन बेहद तंग आ चुके थे. आए दिन घर में होने वाले क्लेश और बेटे की इस आदत से परेशान होकर माता-पिता ने एक खौफनाक कदम उठाने का फैसला किया. आरोप है कि दोनों ने मिलकर अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया. घटना 30 जून को गुजरात के राजकोट जिले के गोंडल तालुका के गुंडाला गांव की है.

यह भी पढ़ें : ‘1000 पति रख सकती हूं’ कहने पर गर्भवती पत्नी की हत्या, MP हाईकोर्ट ने उम्रकैद हटाई, सजा घटाई

विज्ञापन

घटना वाले दिन, माता-पिता की अपने बेटे के साथ उसकी लत को लेकर तीखी बहस हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मां ने राम को जबरदस्ती एसिड पिलाया, जबकि पिता ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

ऐसे रचा गया ‘सुसाइड’ का झूठा ड्रामा

बेटे की हत्या करने के बाद आरोपियों ने तुरंत पुलिस और पड़ोसियों को गुमराह करने की प्लानिंग की. उन्होंने शव को फंदे से लटका दिया ताकि हर किसी को यह लगे कि युवक ने शराब के नशे में या किसी मानसिक तनाव के कारण खुदकुशी की है. शुरुआत में यह मामला एक आम सुसाइड जैसा ही नजर आ रहा था.

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, इसे आत्महत्या दिखाने के लिए पिता बाबूभाई ने कथित तौर पर स्थानीय राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल करने की कोशिश की. उन्होंने कई स्थानीय नेताओं से संपर्क किया ताकि अधिकारियों पर दबाव डालकर बिना किसी शक के गोंडल सिविल अस्पताल में जल्द से जल्द पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा सके.

यह भी पढ़ें : बीवी ने पति को उतारा मौत के घाट, बाथरूम के फर्श में दफनाया; 45 दिनों तक रोने का नाटक कर सबको उलझाया!

विज्ञापन

लेकिन कहानी में मोड़ तब आया जब मृतक की पत्नी ने इस पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठाए.

पत्नी ने सूझबूझ से किया साजिश का पर्दाफाश

पति की मौत के बाद उसकी पत्नी को सास-ससुर की हरकतों और बयानों पर शक हुआ. उसने पुलिस के सामने कुछ ऐसे तथ्य और सबूत रखे, जिसने पूरी कहानी को पलट कर रख दिया. पत्नी के दावों के बाद जब पुलिस ने गहनता से जांच की और माता-पिता से कड़ाई से पूछताछ की, तो उनका रचा हुआ सुसाइड का पूरा नाटक ताश के पत्तों की तरह ढह गया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : देश में पहली और आखिरी बार इस महिला को दी गई थी फांसी, अब सिया-सोनम-मुस्कान को मौत की सजा देने की मांग

इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी खुलासा हुआ कि यह जहर और गला घोंटने से हुई हत्या थी. इसके बाद मृतक की बीवी बंशीबेन बंभवा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola