Gangrape with two sisters including a minor girl in Jaipur: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी और जालसाजी करने के अनेकों मामले सामने आते हैं, लेकिन राजस्थान दौसा में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर कोई फ्रॉड या जालसाजी का नहीं बल्कि रेप करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, जयपुर में दौसा की दो बहनों को सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर आरोपी की ओर से मिलने बुलाया गया और फिर दोस्त से मिलवाने के बहाने फ्लैट पर ले जाकर दोनों बहनों के साथ रेप किया गया। मामले को लेकर पीड़िता के पिता ने दो आरोपियों के खिलाफ आमेर थाने में गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है।
बहनों को दोस्त से मिलने बुलवाया, फिर किया रेप
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 18 साल की बेटी दौसा में किराए के कमरे में रहकर कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रही है। इस पढ़ाई के चलते वह लाइब्रेरी भी जाया करती थी। लाइब्रेरी के ऑनर हेमेंद्र शर्मा ने बेटी से उसकी सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही उसका मोबाइल नंबर ले लिया और बेटी से लगातार बातचीत करने लगा। पीड़ित पिता ने तहरीर में बताया कि आरोपी हेमेंद्र शर्मा ने बेटी के साथ उसकी नाबालिग बहन को जयपुर में दोस्त से मिलने के लिए बुलाया और कहा कि उसका दोस्त अंतराम चौधरी सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का काम करता है। उन्होंने बताया कि बीते 5 नवंबर 2022 को दोनों बहनें दौसा से ट्रेन के जरिए जयपुर पहुंचीं तो वहां स्थित जगतपुरा रेलवे स्टेशन पर दोनों आरोपियों ने उन्हें कार में बैठाकर एक फ्लैट पर ले गए, जहां आरोपी अंतराम चौधरी औऱ हेमेंद्र शर्मा ने दोनों बेटियों के साथ रेप किया। इस घटना को अंजाम देकर जल्द ही सरकारी नौकरी लगवाने की बात कहकर दोनों बहनों को दौसा वापस भेज दिया।
यह भी पढ़ें: ये कैसा नशा! कोबरा के जहर से Noida में करने चले थे पार्टी, देख पुलिस के भी उड़े होश
घर लौटकर लगाया फोन तो ब्लैकलिस्ट में डाल दिया नंबर
दौसा वापस लौटकर पीड़ित पिता की बेटी ने 3-4 दिन बीत जाने के बाद आरोपी हेमेंद्र को कॉल करके नौकरी लगवाने की बात कही। जिस पर उसने जयपुर से कॉल आने की बात कहते हुए पीड़िता का मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। इतना ही नहीं, कॉल के दौरान लाइब्रेरी आने के लिए भी आरोपी हेमेंद्र शर्मा ने मना कर दिया। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि बीते 4 सितंबर 2023 को उसकी बेटी कुछ जरूरी सामान लेने जा रही थी तो उस दौरान आरोपी अंतराम चौधरी मिला और उसने बेटी को रोककर बातचीत शुरू करते हुए उसके कमरे के बारे में पूरी जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: साढ़े 7 साल तक मदरसे की कैद में रखा, ‘उमर’ बना सऊदी भेजने की थी तैयारी, ऐसे हुआ यूपी में धर्म परिवर्तन के खेल का खुलासा
घर में घुसकर नाबालिग बहन से की छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पीड़ित ने आरोप लगाया कि बेटी से सड़क पर हुई मुलाकात के 6-7 दिन बाद आरोपी घर पर मिलने आया तो उसकी बेटी के डॉक्यूमेंट देने के बाद ही सरकारी नौकरी लगवाने की बात कहकर वहां से चला गया। उसके बाद 14 सितंबर को दोपहर में वह दोबारा घर आया तो उस वक्त घर के कमरे में नाबालिग बहन से छेड़छाड़ करने लगा। इस घटना का विरोध करते हुए शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उस दौरान नाबालिग बहन की आवाज सुनकर बड़ी बेटी के आते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। इस घटना से डरकर दोनों बहनों ने अपने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद पीड़ित बच्चियों के पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस मामले में पॉक्सो एक्ट, गैंगरेप और एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
ब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
9 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoरेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
2 days agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
3 days agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
3 days agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
6 days ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
6 days agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines