ट्यूशन जा रही 4 साल की बच्ची को 'ठेकुआ' दिखाकर पास बुलाया, फिर दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय जिले के शिंगौली चौकी क्षेत्र में 4 साल की मासूम को बहला फुसलाकर दुश्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Father Rape Minor Daughter In Pali

दुष्कर्मी पिता को कोर्ट ने सुनाई सजा

Four year girl Rape in Begusarai: देशभर के अलग अलग हिस्सों में दुष्कर्म जैसे मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इन्हीं बढ़ते मामलों के खुलासे होने के साथ ही मानवता और इंसानियत की सोच पर भी अब सवाल खड़े होने लगे हैं। इसी से जुड़ा हुआ एक इंसानियत को झकझोर कर देने वाला मामला बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के बेगूसराय जिले में बीते शनिवार को एक 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्‍कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, पुलिस ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन

ट्यूशन जा रही थी मासूम, बहलाकर ले गया आरोपी

मामले को लेकर पुलिस न बताया कि दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान बेगूसराय जिले के शिंगौली चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 7 के मूल निवासी 30 वर्षीय राम प्रवेश महतो के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से हुई पूछताछ में उसने बताया कि मासूम बच्ची अपने भाई के साथ ट्यूशन के लिए जा रही थी, उसी दौरान आरोपी राम प्रवेश महतो ने उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया और फिर आटा और चीनी से बने ‘ठेकुआ’ नामक पकवान का लालच दिया। इसके बाद आरोपी उसे अपनी साइकिल पर बैठाकर एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने मासूम बच्ची के साथ दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन

मासूम की हालत देखकर ग्रामीण का आरोपी पर फूटा गुस्सा

इस घटना को अंजाम देने क बाद आरोपी मासूम बच्ची को रोते हुए और दर्द से कराहते हुए वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसी बीच दुष्कर्म का शिकार हुई मासूम का भाई घटनास्थल फर पहुंच गया। घटनास्थल पर अपनी बहन के शरीर से काफी खून बहता देख कर भाई ने अपने माता-पिता को इस मामले की जानकारी दी। मामले की भनक लगते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और आरोपी के घर पर हमला बोल दिया। उसी दौरान ग्रामिणों की ओर से आरोपी महतो को पकड़ लिया गया और उसे बेगूसराय पुलिस के हाथों सौंपने से पहले जमकर उसकी पिटाई की गई।

पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने कहा कि हमें घटना के बारे में पता चलते ही हमने तुरंत गांव में पुलिस बल भेजा। इस मामले में आरोपी राम प्रवेश महतो को 4 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले की त्वरित सुनवाई की सिफारिश की है। साथ ही मिली जानकारी के अनुसार,पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए सदर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ