1.92 करोड़ की पड़ी 'व्हाट्सएप दोस्ती', जिसे भाविका समझकर करता था बातें, वो निकला इमरान

Lucknow Whatsapp Fraud: लखनऊ में साइबर ठग ने लड़की बनकर एक शख्स से 1.92 करोड़ रुपये ठग लिए. व्हाट्सएप के जरिए दोनों में दोस्ती हुई थी और फिर धीरे-धीरे साइबर अपराधी ने उसे अपनी बातों के जाल में फंसा लिया.

Lucknow Whatsapp Fraud

Credit: AI

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में व्हाट्सएप पर एक महिला से दोस्ती करना एक शख्स को बेहद महंगा पड़ गया. उसे पता ही नहीं चला कि जिस महिला से वो बात कर रहा है, वो एक आदमी है. साइबर ठग ने महिला बनकर पीड़ित को 1.92 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया. गनीमत ये रही कि साइबर अपराधी पकड़ा गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

शलभ पांडे ने 2 जून, 2025 को शिकायत दर्ज कराई कि भाविका शेट्टी नाम की एक महिला ने व्हाट्सएप पर उनसे दोस्ती की. उसने ऊंचे रिटर्न का वादा करके धीरे-धीरे उन्हें निवेश करने के लिए राजी कर लिया. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने 1.92 करोड़ रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए और बाद में पता चला कि ये साइबर धोखाधड़ी थी. पुलिस ने तुरंत इस मामले पर FIR दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस की टीम ने मंगलवार को आरोपी इमरान गाजी को गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में हुए बड़े खुलासे

अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान, आरोपी ने पुलिस को बताया कि एक्सिस बैंक में उसका खाता फ्रीज होने के बाद, उसने जाली आधार और पैन कार्ड बनवाए और अपने एक साथी शहजाद की मदद से कई बैंक खाते खोले, ताकि धोखाधड़ी से मिलने वाला पैसा उनमें जमा किया जा सके. पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी से मिले 54 लाख रुपये की राशि गाजी के खातों के जरिए भेजी गई थी, जिसमें एक महीने के भीतर लगभग 1.52 करोड़ रुपये का लेनदेन दर्ज किया गया. आरोपी के पास से जाली पहचान पत्र बरामद किए गए हैं. गिरोह के बाकी सदस्यों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ