Mining Mafia in Kanpur loading dumper on revenue officer: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी के दूसरे कार्यक्रम में भी प्रदेश सरकार की ओर से यूपी में सुशासन का दावा किया जा रहा था, लेकिन लगातार प्रदेश में सामने आ रही अपराधिक घटनाओं और बेखौफ अपराधियों का दिख रहा बर्ताव योगी राज के जमीनी सुशासन की तस्वीर बयां कर रहा है। ताजा मामला यूपी के कानपुर से सामने आया, जिसके बाद यूपी में अपराधियों पर कसी जा रही लगाम की हकीकत भी सामने आ गई। यूपी के कानपुर में अपराधिक किस्म के खनन माफिया इतने बेखौफ हो गए कि उन्होंने अवैध खनन को रुकवाने गए राजस्व अधिकारी यानी कानूनगो पर खनन माफिया ने डंपर चढ़ाने की कोशिश की। हालाकि, मामले में मौके पर पहुंची पुलिस ने बेखौफ खनन माफिया समेत अन्य आरोपियों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
इलाके में अवैध मिट्टी खनन का काम कर रहा था सपा नेता, कानूनगो ने रुकवाया काम
मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर के महाराजपुर निवासी सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र पासवान बीते कई सालों से अपने इलाके में ही मिट्टी खनन का काम कर रहे हैं। बीते शनिवार की देर रात खनन माफिया राजेंद्र पास के मुंजखेड़ा गांव में अवैध मिट्टी खनन का काम करा रहा था। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय कानूनगो शिवकिशोर तिवारी अपने चार लेखपाल के साथ मौके पर पहुंच गए और अवैध खनन का काम रुकवाकर पुलिस को अवैध खनन वाले पूरे मामले से अवगत कराया।
मौके पर पहुंचा खनन माफिया, ड्राइवर से कहकर कानूनगो को कुचलवाने का किया प्रयास
इस दौरान पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपनी स्कार्पियो कार से खनन माफिया राजेंद्र पासवान अपने बेटे और छोटे भाई के साथ उस स्थान पर पहुंच गया, जिसके बाद कानूनगो और उनकी टीम को वहां देखते ही गाली गलौज शुरू कर दी। अवैध खनन को लेकर तेजी से बढ़ रहे कहा सुनी के बीच खनन माफिया ने अपने डंपर और स्कॉर्पियो चालक से कानूनगो के ऊपर गाड़ियां चढ़ाने का निर्देश दिया। आरोप है कि इस निर्देश के बाद होने वाली बड़ी घटना से खुद को बचाते हुए जब कानूनगो और उनकी टीम जब वहां से निकलने लगी तो तैश में आकर खनन माफिया ने अपनी स्कॉर्पियो कार कानूनगो पर चढ़ाने का प्रयास किया।
पुलिस ने खनन माफिया को किया गिरफ्तार, गाड़ियां की सीज
आरोपी खनन माफिया घटना के दौरान किसी बड़ी वारदात को अंजाम देता कि उससे पहले स्थानीय थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और खनन माफिया समेत उसके साथ के अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने दो डंपर, एक जेसीबी व स्कार्पियो गाड़ी कब्जे में लेकर सीज कर दिया। इस मामले को लेकर एसीपी अमरनाथ ने घटना के विषय में बताते हुए कहा कि कानूनगो की शिकायत पर आरोपियों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग के साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। वायरल वीडियो में डंपर मालिक यानी खनन माफिया अपने डंपर चालक से कानूनगो पर डंपर चढ़ाने का आदेश देते हुए दिख रहा है, जो कि माफिया के कहने पर डपट चढ़ाने का प्रयास भी करता है लेकिन कानूनगो उससे बच जाते हैं। इतना ही नहीं, वीडियो में डंपर से बचने के बाद आरोपी जेसीबी ड्राइवर से भी कानूनगो को कुचलने का आदेश दे देता है। इस वीडियो के वायरल होते ही आरोपी तो गिरफ्तार हो गए लेकिन लोग सवाल कर रहे हैं कि ऐसे अपराधियों में इतना बल कैसे आता है कि वे यूपी में किसी अधिकारी पर डंपर चढ़ाने का प्रयास करें। इसके साथ ही लोग सोशल मीडिया पर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने लगे हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
1 day agoपत्नी समेत ससुराल के 7 लोगों की हत्या, कैब ड्राइवर ने कैसे रची साजिश?
1 day agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
1 day agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
2 days agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
3 days agoबेटी के साथ कर्मचारी को देख आगबबूला हुआ पिता, पीट-पीटकर कर दी हत्या
3 days agoमहादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल UAE से गिरफ्तार, अब भारत लाया जाएगा
3 days agoयूट्यूब की मदद से नकली नोट छापना सीखा, पुलिस के हत्थे चढ़ा, 6.78 करोड़ जब्त
4 days agoदिनदहाड़े दुकान में महिला के हाथों को ग्लू से चिपकाया, लूट ले गया गोल्ड चेन
4 days agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines