father-in-law arrest Molestation case: यूपी पुलिस के सामने तेजी से रेप और छेड़छाड़ के मामलों के बीच यूपी के मेरठ जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक ससुर पर उसकी बहू ने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। मामले में आरोपी के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस ने जब आरोपी ससुर के खिलाफ अन्य पुराने खुलासे किए तो हर कोई हैरान हो गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ससुर के खिलाफ पहले भी बच्चों से कुकर्म से जुड़े कई मामले दर्ज हो चुके हैं।
किचन में काम करने के दौरान ससुर ने बहू से की छेड़छाड़
पूरा मामला मेरठ जिले के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र का है। पीड़ित की ओर से थाने में मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने बताया कि बीते सोमवार को वह अपने कमरे में सो रहा था और उसकी पत्नी घर के किचन में काम कर रही थी। इस दौरान उसका पिता यानी पत्नी का ससुर मौके का फायदा उठाकर बहू को कमरे में खींचकर ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया।
शोर सुनकर पहुंचा बेटा तो पिता ने कर दिया हमला
पीड़ित के अनुसार, पिता की ओर से की जा रही इस हरकत के दौरान उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो वह मौके पर पहुंचा और पिता को रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना का विरोध करने के बीच पिता-पुत्र में काफी खींचतान हुई, इसी बीच शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिसके बाद आरोपी पिता ने बेटे पर लाठी से हमला करते हुए उसे घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार
मामले को लेकर स्थानीय पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पत्नी के साथ युवक लिसाड़ीगेट थाने आया और अपने पिता के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने आसपास कई स्थानों पर दबिश देकर फरार आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले पर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ इस घटना से पहले भी छेड़छाड़ की कई शिकायतें मिली हैं। इतना हीं नहीं, लिसाड़ीगेट व परतापुर पुलिस उसे बालकों के साथ कुकर्म करने के मामले में बीते दिनों जेल भी भेज चुकी हैं।
संबंधित खबरें
JNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
1 hr agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
6 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
1 day agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, मिल रही थी धमकियां
5 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
6 days agoनाइटक्लब में बाउंसर्स ने महिला संग की मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
6 days agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी के लिए बेच दी जमीन
8 days agoहोटल में मिला महिला का शव, अपने बॉयफ्रेंड के साथ अलग नाम से किया था चेक-इन
9 days agoएक शख्स ने महिला की हत्या कर शव के किए 9 टुकड़े, नहर में लगाया ठिकाने
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines