फरीदाबाद में चलती कार में 2 घंटे तक गैंगरेप, विरोध करने पर फोड़ा सिर; आधी रात को सड़क पर फेंका

पीड़िता की बहन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के बताए जा रहे हैं, जो फिलहाल फरीदाबाद में ही रह रहे थे.

image (1)

फरीदाबाद में लिफ्ट के बहाने चलती कार में युवती से गैंगरेप. (AI Image)

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है. महिला को पहले कार में लिफ्ट दी गई. फिर दो घंटे तक उसे लेकर फरीदाबाद-गुरुग्राम सड़क पर घूमते रहे. इस दौरान महिला के साथ गैंगरेप किया गया. महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई. फिर उसे आधी रात में चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया गया. महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसके सिर में 12 टांके लगाए गए हैं.

पीड़िता की बहन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के बताए जा रहे हैं, जो फिलहाल फरीदाबाद में ही रह रहे थे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि पीड़िता का अपनी मां से झगड़ा हो गया था. इसके बाद वह बहन को कॉल करके अपनी सहेली के घर चली गई. शिकायत में बताया कि उसने कहा था कि वह अपनी सहेली के घर जा रही है, और करीब तीन घंटे में लौट आएगी. पीड़िता घर आने के लिए सहेली के घर से रात करीब साढ़े बारह बजे निकलती है. जब वो मेट्रो चौक पहुंची तो वहां वह ऑटो वालों से जाने के लिए कह रही थी. तभी एक कार आकर रुकती है, उसमें दो लड़के पहले से मौजूद थे. उन लड़कों ने लड़की को लिफ्ट दे दी.

इससे बाद वे लोग कार को फरीदाबाद से गुरुग्राम की ओर लेकर चले गए. इस दौरान उन्होंने अपनी कार को करीब दो घंटे तक फरीदाबाद-गुरुग्राम सड़क पर घुमाते रहे. इस दौरान एक लड़का कार चलाता रहा, जबकि दूसरा लड़की के साथ रेप करता रहा. बताया जा रहा है कि जब महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई. फिर लड़की को सड़क पर फेंक कर फरार हो गए.

इसके बाद पीड़िता ने अपनी बहन को आपबीती बताया. जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां से उसे एम्स रैफर कर दिया गया था. लेकिन अभी पीड़िता का फरीदाबाद के प्राइवेट अस्पताल में ही इलाज चल रहा है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ