हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दोस्त की पत्नी से शादी करने के लिए रची मर्डर की साजिश, 2 नाबालिगों को दी 2 लाख की सुपारी, 7 गिरफ्तार

Delhi Sonia Vihar Murder: दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में मर्डर का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक मनीष यादव की हत्या उसके दोस्त ने इसलिए कर दी क्योंकि वो उसकी वाइफ से शादी करना चाहता था.

विज्ञापन
मनीष यादव मर्डर केस के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में (Photo-Youtube/Satyamev Police)

Manish Yadav Murder Case: दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में 34 साल के पेट्रोल पंप कर्मचारी मनीष यादव की हत्या के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है और 2 नाबालिगों को पकड़ा है. जांचकर्ताओं का दावा है कि इस मर्डर की साजिश उसके दोस्त उमेश मौर्य ने रची थी. बताया जा रहा है कि मौर्य, यादव की पत्नी से शादी करना चाहता था और उसने इसके लिए 2 लाख रुपये देकर 2 नाबालिग शूटरों को काम पर रखा था.

CCTV फुटेज और कॉल रिकॉर्ड से खुलासा

13 अक्टूबर 2026 को 4.5 पुश्ता इलाके के पास मनीष यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उसे सिविल लाइंस स्थित सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान CCTV फुटेज, कॉल रिकॉर्ड, पैसों के लेन-देन और लोगों के बयानों की पड़ताल की गई. विवेक सिंह, जिसने सबसे पहले पुलिस को गोलीबारी की सूचना दी थी, जांचकर्ताओं को उसके बयानों में कुछ गड़बड़ी दिखी, जिससे वो शक के दायरे में आ गया. पूछताछ के दौरान, पुलिस ने साजिश में उसके रोल का पता लगाया. पुलिस ने बताया कि फायरिंग से कुछ समय पहले मौर्य ने यादव से संपर्क किया था ताकि उसे उसके घर से बाहर बुलाया जा सके.

तलाक के विवाद के कारण हुई हत्या

पुलिस ने बताया कि उमेश मौर्य की शादीशुदा जिंदगी खराब चल रही थी और कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा था. उसने मनीष यादव को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया क्योंकि वो अपने दोस्त की पत्नी से शादी करना चाहता था, जिसे वो उसकी शादी से पहले से ही जानता था. जांचकर्ताओं का आरोप है कि मौर्य और सिंह ने 2 नाबालिगों के साथ मिलकर ये साजिश रची थी. 10 अक्टूबर को भी हत्या की एक कोशिश की गई थी, जो नाकाम रही क्योंकि यादव प्लान के मुताबिक घर से बाहर नहीं आया था. मर्डर वाले दिन, मौर्य ने पैसों के बहाने यादव को बाहर बुलाया. जैसे ही वो पैसे लौटाने के लिए बाहर आया, 2 नाबालिगों ने उसे गोली मार दी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- मां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम ‘राधा’ का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची

हथियार और मोटरसाइकिल बरामद

बाकी आरोपियों की पहचान आनंद, नितिन उर्फ ​​नरेंद्र और भीम सिंह के रूप में हुई है. पुलिस को शक है कि भीम सिंह ने पिस्तौल मुहैया कराई थी, जबकि नितिन ने आरोपियों के बीच मुलाकात कराने में मदद की थी. पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. पुलिस अब पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है और ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस मामले में यादव की पत्नी का भी कोई रोल था.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola