हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

डांस क्लास में जाना था तो खाने पकाने से किया मना, नशे में धुत पति ने पीट-पीटकर मार डाला

Maharashtra News: पति-पत्नी का झगड़ा कई बार बेहद खतरनाक साबित हो जाता है, ऐसे में अगर खुद पर काबू नहीं किया गया तो नौबत मारपीट तक पहुंच सकती है. नागपुर के एक शख्स पर आरोप लगा है कि उसने नशे की हालत में वाइफ से झगड़ा किया और उसे पीट पीटकर मार डाला.

विज्ञापन
यामिनी कृष्णा लाल यादव (Photo-X)

Drunk Man Allegedly Kills Wife: महाराष्ट्र के नागपुर में एक 38 साल की महिला की मौत हो गई. आरोप है कि घरेलू झगड़े के दौरान उसके पति ने उसके साथ मारपीट की थी. झगड़ा तब शुरू हुआ जब महिला ने रात का खाना बनाने के बजाय अपनी हाउसिंग सोसाइटी में डांस क्लास में जाने का फैसला किया. मृतक की पहचान यामिनी कृष्णा लाल यादव के तौर पर हुई है. पुलिस ने इस मामले में उसके 41 साल के पति कृष्णा लाल यादव को गिरफ्तार कर लिया है. उनके 2 छोटे बच्चे हैं.

हिंसक हो गया झगड़ा

पुलिस के मुताबिक कृष्णा लाल काम से घर लौटे और यामिनी से अपने और बच्चों के लिए खाना बनाने को कहा. लेकिन यामिनी डांस क्लास में जाने की तैयारी कर रही थी और उसने खाना बनाने से मना कर दिया. बताया जा रहा है कि झगड़ा बढ़ गया. पुलिस का आरोप है कि शराब के नशे में धुत कृष्णा लाल ने बच्चों के सामने ही यामिनी की गर्दन और पेट पर हमला कर दिया.

हमले के बाद यामिनी को बहुत दर्द हुआ और उसने अपने पति से पेनकिलर लाने को कहा. वो पास की एक मेडिकल दुकान पर गया, लेकिन दुकान बंद थी और वो बिना दवा लाए ही लौट आया. इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई. उसके पेट में सूजन आ गई, जिससे गंभीर अंदरूनी चोटों का पता चला. आखिरकार उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम में निकली गंभीर चोट

पुलिस ने शुरू में इस घटना को एक्सीडेंटल डेथ माना और यामिनी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. लेकिन पोस्टमॉर्टम में कई गंभीर चोटें पाई गईं, जिनमें गर्दन की हड्डी टूटना और आंतों को भारी नुकसान पहुंचना शामिल था. यामिनी के भाई ने बताया कि परिवार को शुरू में लगा था कि उसकी मौत हादसे से हुई है. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में गला घोंटने और पेट में चोट के निशान मिले, जिसके बाद पुलिस ने कृष्णा लाल के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया.

उन्होंने ये भी दावा किया कि पति-पत्नी के बीच पहले भी झगड़े होते थे, लेकिन यामिनी ने रिश्तेदारों को बीच-बचाव करने से मना किया था, क्योंकि उसे डर था कि इससे उसके लिए और मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं. इसके बाद पुलिस ने कृष्णा लाल को गिरफ्तार करने से पहले उससे पूछताछ की. यामिनी की मौत से जुड़े हालात की आगे की जांच चल रही है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola